{"_id":"69b1aae330fc8dabe10dbf52","slug":"kanpur-man-accused-of-snatching-a-woman-s-chain-was-arrested-in-a-police-encounter-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महिला से चेन लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, स्कूटी चला रहा साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महिला से चेन लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, स्कूटी चला रहा साथी फरार
Wed, 11 Mar 2026 11:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर पुलिस ने आठ दिन पहले महिला से हुई चेन लूट के आरोपी हनुमंत विहार निवासी अमित कुमार को बुधवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गोली उसके पैर में लगी। आरोपी का साथी आदित्य सोनकर फरार हो गया। मौके से तमंचा, कारतूस, स्कूटी मिली है। अमित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ बिठूर, मूलगंज समेत कई थानों में एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
कल्याणपुर बंबा रोड निवासी कुसुम त्रिपाठी तीन मार्च को फल और सब्जियां लेकर घर लौट रही थीं। रास्ते में स्कूटी सवार युवकों ने उनकी चेन लूट ली और फरार हो गए। कल्याणपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो स्कूटी नंबर और आरोपियों की पहचान हो गई। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बुधवार तड़के करीब चार बजे ऑपरेशन प्रभात प्रहरी चल रहा था।
विज्ञापन
स्कूटी सवार दो युवक बारासिरोही नहर पुल के पास नजर आए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पीछे बैठे अमित कुमार ने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में गोली अमित कुमार के दाहिने पैर में जा लगी और वह वहीं गिर गया। भागने के चक्कर में स्कूटी पेड़ से टकरा गई। स्कूटी चला रहा हनुमंत विहार निवासी आदित्य सोनकर नहर किनारे के जंगल में भाग गया। अमित कुमार को कल्याणपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन