{"_id":"6b01b48fbce60d3f9b02eb0f","slug":"kanpur-male-kangaroo-dies-poison-found-in-its-body-snakebite-suspected-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नर कंगारू की माैत, शरीर में मिला जहर, सांप के काटने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नर कंगारू की माैत, शरीर में मिला जहर, सांप के काटने की आशंका
Sat, 21 Nov 2026 08:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 21 Nov 2026 08:45 PM IST
सार
Kanpur News: गुजरात के वनतारा से जोड़ा लाया गया था। छह माह पहले मादा कंगारू की माैत हो गई थी।
विज्ञापन
सफेद नर कंगारू की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिड़ियाघर में गुजरात के वनतारा से लाए गए नर कंगारू की शुक्रवार को माैत हो गई। पोस्टमार्टम में अंग काले मिले हैं। इससे शरीर में जहर होने की बात कही जा रही है। सांप के काटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मौत की असली वजह की पुष्टि के लिए विसरा भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जनवरी 2025 में तत्कालीन रेंजर नावेद इकराम और उनकी टीम गुजरात के वनतारा से कंगारुओं के दो जोड़े लाई थी। इसमें एक सफेद और एक भूरे रंग का जोड़ा था। भूरे कंगारू के जोड़े ने पिछले वर्ष एक बच्चे को जन्म दिया था। इससे चिड़ियाघर में कंगारुओं की संख्या बढ़कर पांच हो गई थी। अप्रैल में सफेद मादा कंगारू के दांत और मसूड़ों में गंभीर संक्रमण हो गया था। करीब दो महीने तक उपचार चला लेकिन संक्रमण बढ़कर मस्तिष्क तक पहुंच गया और उसकी माैत हो गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
मादा की मौत के करीब छह महीने बाद सफेद नर कंगारू भी अपने बाड़े में शुक्रवार को मृत मिला। डॉ. नासिर ने बताया कि पोस्टमार्टम में जहर के लक्षण मिले। सांप के काटने की आशंका जताई गई है। हालांकि मौत की असली वजह पता करने के लिए विसरा बरेली भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
