{"_id":"6a3a11c7f92bed84bf017756","slug":"kanpur-major-incident-during-a-dip-in-ganges-three-out-of-four-teenagers-drowned-two-rescued-and-one-missing-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार किशोर में तीन डूबे, दो को बचाया और एक लापता, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार किशोर में तीन डूबे, दो को बचाया और एक लापता, तलाश में जुटे गोताखोर
Tue, 23 Jun 2026 10:25 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:25 AM IST
सार
Kanpur News: ग्वालटोली गंगा घाट पर स्नान करते समय तीन किशोर डूब गए। इनमें से दो को बचा लिया गया है, जबकि एक किशोर लापता हो गया है। पुलिस और गोताखोर तलाश के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
चारों दोस्तों ने ली थी सेल्फी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार पांच किशोर गंगा स्नान के लिए आए थे, जिनमें से चार किशोर स्नान के लिए नदी में उतरे। इस दौरान तीन किशोर गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों ने साहस का परिचय देते हुए त्वरित बचाव कार्य किया, जिसमें दो किशोर अर्पित और सागर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, शिवम गुप्ता (14 ) नदी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों में मचा कोहराम
इसके बाद गोताखोरों व बचाव दल की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि लापता किशोर की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है।