फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Main pipeline breaks behind KDA office, water wasted

Kanpur: केडीए के पीछे मुख्य पाइपलाइन टूटी, पानी की हो रही बर्बादी

Mon, 27 Oct 2025 10:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Oct 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Main pipeline breaks behind KDA office, water wasted
टूटी मुख्य पाइपलाइन से बहता पानी - फोटो : अमर उजाला

केडीए कार्यालय के पीछे मुख्य पाइपलाइन टूटने से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। पानी बर्बाद होने के बाद भी जलकल विभाग ने अभी तक मरम्मत नहीं कराई है। वहीं बैराज मार्ग में हुए गड्ढे में मलबा डलवाकर सड़क समतल करा दी गई है। लोअर गंगा केनाल से रोज करीब पांच करोड़ लीटर पानी मोतीझील और प्रमिला सभागार मार्ग में बिछी मुख्य पाइपलाइन (राइजिंग मेन) के माध्यम से बेनाझाबर स्थित वाटर वर्क्स में पहुंचता है।

विज्ञापन


मुख्य पाइपलाइन में सभागार रोड पर केडीए भवन के पीछे की ओर गेट के पास 15 दिन पहले लीकेज हो गया था जिससे लगातार पानी बह रहा है। यहां जलभराव की वजह से सड़क टूटने के साथ ही आसपास 15 से ज्यादा गड्ढे भी हो गए हैं। जलकल विभाग जोन-4 के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि 28 अक्तूबर को लीकेज दिखवाकर मरम्मत कराई जाएगी। बैराज रोड में डॉल्फिन चौराहे के पास धंसी सड़क पर मलबा डलवाकर समतल करवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed