फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Made pornographic video of a girl after Misdeed her in a hotel,

Kanpur: युवती से होटल में दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, शिकायत पर दी धमकी

Wed, 06 Nov 2024 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Nov 2024 11:58 PM IST
सार

Kanpur News: काॅफी पीने के बहाने होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कलक्टरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur: Made pornographic video of a girl after Misdeed her in a hotel,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलक्टरगंज में एक संगठन से जुड़े पदाधिकारी ने युवती को मदद के नाम पर होटल में बुलाया। कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नवाबगंज थानाक्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि कुछ माह पहले एक प्रकरण में उसने एक संगठन से जुड़े पदाधिकारी दिलीप सिंह से मदद मांगी। मदद करने के बाद दिलीप सिंह उनसे फोन पर बातचीत करने लगा। आरोप है कि इस बीच उसने कॉफी पिलाने की बात कहकर एक होटल में बुलाया, जहां उन्हें काॅफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद नशे की हालत में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। विरोध पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। कलक्टरगंज थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed