{"_id":"66bba0cdafd82ff2ba06c03f","slug":"kanpur-maa-tujhe-pranam-rally-will-start-from-motijheel-will-be-welcomed-at-many-places-2024-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मां तुझे प्रणाम रैली का छाया उत्साह, मोतीझील से होगी शुरूआत, जगह-जगह होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मां तुझे प्रणाम रैली का छाया उत्साह, मोतीझील से होगी शुरूआत, जगह-जगह होगा स्वागत
Wed, 14 Aug 2024 06:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:52 PM IST
सार
अमर उजाला के अभियान के तहत मां तुझे प्रणाम रैली की शुरूआत मोतीझील से होगी। फूलों की वर्षा कर रैली का जगह-जगह स्वागत होगा।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम रैली रूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत 15 अगस्त को मोतीझील से निकलने वाली रैली के स्वागत के लिए शहरवासी उत्साह के साथ जुटे हैं। रैली में शामिल होने के साथ उसमें होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए संगठनों के पदाधिकारी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
देशभक्ति का जज्बा जगाने वाली मां तुझे प्रणाम रैली लोगों के लिए इस समय उत्साह का केंद्र बनी है। स्कूल से लेकर, सामाजिक, महिला, उद्योग व व्यापारिक संगठन रैली में शामिल होने को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। रैली मोतीझील से निकाली जाएगी। इससे पहले नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण होगा और उसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान भी होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति की झलक दिखेगी। मोतीझील से रैली सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करेगी, जो पूरे शहर में भ्रमण करते हुए अमर उजाला कार्यालय में समाप्त होगी। रैली में होने वाली वाहन सज्जा, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट झांकी और बेस्ट चौराहा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए संगठन तैयारियों में जुटे हैं।
इन मार्गों से होकर गुजरेगी रैली
मोतीझील से शुरू होकर रैली मधुराज हॉस्पिटल, दि चाट चौराहा, गैस्ट्रोलीवर हॉस्पिटल, गोपाला गेस्ट हाउस, रैना मार्केट, कंपनीबाग चौराहा, रानीघाट चौराहा, राजीव पेट्रोल पंप तिलकनगर, आर्यनगर चौराहा, चांदनी नर्सिंग होम तिराहा, गैंजेस क्लब तिराहा, कमिश्नर कैंप ऑफिस चौराहा, आभा हॉस्पिटल तिराहा, होटल विजय इंटरनेशनल, रेवथ्री तिराहा, ग्रीनपार्क चौराहा, मेघदूत तिराहा, फूलबाग चौराहा, बिरहाना रोड, नयागंज, घंटाघर, टाटमिल चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, किदवईनगर चौराहा, साइट नंबर 1 चौराहा, सोटेवाले हनुमान मंदिर चौराहा, गौशाला चौराहा, दीप टाकीज, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट, गोविंदपुरी नया पुल, फजलगंज चौराहा, चारखंभा चौराहा से होते हुए अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर संपन्न होगी।

रैली में शामिल होकर दिखाएं देशभक्ति का जज्बा, जीतें पुरस्कार
रैली में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में देशभक्ति का जज्बा दिखाने वालों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। जो लोग इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहते हैं वे मोबाइल नंबर 9335031193 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।
मानव शृंखला से तिरंगा बनाने वाले स्कूल होंगे पुरस्कृत
मानव शृंखला के जरिये तिरंगा बनाने वाले स्कूलों को पुरस्कार मिलेगा। इसमें पहले पुरस्कार के रूप में 11,000 रुपये, दूसरे स्थान पर 5,100 और तीसरा स्थान पर आने वाले स्कूल को 2,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

श्रेष्ठ झांकियों को मिलेगा 51 हजार का पहला पुरस्कार
रैली में शामिल होने वाले स्कूल, सामाजिक संगठन व संस्थाओं की श्रेष्ठ झांकियों को भी पुरस्कार मिलेगा। इसमें प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 51,000, दूसरे नंबर पर आने वाले को 21,000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 11,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। वहीं दो को सांत्वना पुरस्कार 5,100-5,100 रुपये मिलेंगे।
श्रेष्ठ चौराहा व वाहन सजाने वाले को भी मिलेगा पुरस्कार
रैली रूट पर आने वाले चौराहों को सजाने वाले संगठनों को भी पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 11,000 रुपये, दूसरे स्थान पर 5,100 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 2,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। श्रेष्ठ सजे हुए व्यक्तिगत चार पहिया वाहन को 11,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

महिलाओं के लिए भी होंगी प्रतियोगिताएं
महिलाओं के बीच होने वाली ड्रेस प्रतियोगिता की विजेता को 5,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, महिला संगठनों के लिए विशेष पुरस्कार रखा गया है। इसमें पारंपरिक परिधान समूह में पहनकर आने वाले संगठन का चयन होने पर उन्हें 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें संगठन की महिलाओं को अलग-अलग राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, गुजरात, हिमांचल प्रदेश आदि राज्यों की संस्कृति की झलकियों का प्रदर्शन करना होगा।