{"_id":"682de4bc819f5923860bc2e0","slug":"kanpur-lpg-cylinder-in-gwaltoli-and-forest-in-nri-city-caught-fire-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ग्वालटोली में एलपीजी सिलिंडर और एनआरआई सिटी के जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ग्वालटोली में एलपीजी सिलिंडर और एनआरआई सिटी के जंगल में लगी आग
Wed, 21 May 2025 08:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 May 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
आग पर काबू पाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालटोली और नवाबगंज थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह दो अलग-अलग जगह आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दोनों ही जगह कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। आग से किसी प्रकार का कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। ग्वालटोली में चूड़ी वाली गली निवासी गुड्डू के घर पर एलपीजी सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर में आग से दहशतजदा परिवार के लोग घर से बाहर भाग गए।
10:18 बजे मिनी कंट्रोल रूम में मिली सूचना के आधार पर कर्नलगंज फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने तत्काल आग को बुझा दिया। वहीं, नवाबगंज इलाके में मैनावती मार्ग पर स्थित एनआरआई सिटी के जंगल में अचानक आग की लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों ने 10:18 बजे घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी।

एनआरआई सिटी के जंगल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों के अनुसार किसी ने बीड़ी या सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा, जिससे आग लग गई।