फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Love Jihad, Teenager kidnapped from school wearing burqa, raped in restaurant

Kanpur Love Jihad: किशोरी को स्कूल से बुर्का पहनाकर किया अगवा, रेस्टोरेंट में किया दुष्कर्म, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 18 Jul 2023 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Jul 2023 09:41 AM IST
सार

Kanpur News: एसीपी अकमल खां ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रेस्टोरेंट के अंदर दुष्कर्म की बात सामने आई है। इसकी पुष्टि होती है, तो रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि जैद का पिता सपा नेता है।

विज्ञापन
Kanpur Love Jihad, Teenager kidnapped from school wearing burqa, raped in restaurant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के कर्नलगंज में गैर समुदाय के युवक ने कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा को स्कूल से बुर्का पहनाकर अगवा कर लिया। इसके बाद रेस्टोरेंट ले जाकर दुष्कर्म किया। स्कूल की छुट्टी होने से पहले छात्रा को स्कूल छोड़ने पहुंचा, तो दबोचा गया। सूचना पर पहुंचे बजरंगदल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस निवासी 14 वर्षीय हिंदू समुदाय की छात्रा चुन्नीगंज स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। पिता ने बताया कि विवेक टॉकीज के पास रहने वाला जैद (19) उनकी बेटी को अगवा करके अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

बेटी को सुबह स्कूल के बाहर से बुर्का पहनाकर अगवा किया गया। विकासनगर स्थित यूपी-78 रेस्टोरेंट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोपहर के वक्त स्कूल की छुट्टी से पहले स्कूल छोड़ने पहुंचा। यहां छात्रा अपनी मुस्लिम सहेली को बुर्का वापस करने के लिए स्कूल के अंदर गई। इसके बाद उसे बुर्का सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्रा के पिता को दी जानकारी
इस बीच एक शिक्षिका की नजर हिंदू समुदाय की छात्रा पर बुर्का उतारते पड़ी, तो उन्होंने शक होने पर उसे व जैद को पकड़कर सवाल जवाब शुरू कर दिए। स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्रा के पिता को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार किया गया है।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
मामले की जानकारी पर विहिप के पदाधिकारी कृष्णा तिवारी और बजरंग दल के कार्यकर्ता कर्नलगंज थाने पहुंचे। आरोपी के साथ ही उनके परिजनों पर भी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। उनका कहना था कि इस तरह के मामलों में सिर्फ मुस्लिम युवक ही नहीं उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होते हैं। एसीपी अकमल खान ने उन्हें परिजनों की संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

छात्रा के परिजन बोले यह लव-जेहाद का मामला
पुलिस जब युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से कुछ अश्लील सामग्री भी बरामद हुई। इसकी जानकारी पर छात्रा के परिजनों ने कहा कि यह लव-जेहाद का मामला है। मुस्लिम समुदाय के युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया है, जिसमें उसके परिवार के लोग भी शामिल हैं।

रेस्टोरेंट के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी
एसीपी अकमल खां ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रेस्टोरेंट के अंदर दुष्कर्म की बात सामने आई है। इसकी पुष्टि होती है, तो रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि जैद का पिता सपा नेता है। इससे पहले वह भी ग्वालटोली थाने से दुष्कर्म के मामले में ही जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed