Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Love blossomed on Instagram couple tied knot at Neelkanth Dham families gave their blessings

कानपुर: इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार, नीलकंठ धाम में लिए सात फेरे, परिजनों ने दिया आशीर्वाद, पढ़ें मामला

Fri, 06 Nov 2026 10:56 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 06 Nov 2026 10:56 PM IST
सार

Kanpur News: सजेती थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार मंदिर में परिणय सूत्र में बंध गया। मई में घर से निकली सजेती निवासी युवती की सर्विलांस के जरिए महाराष्ट्र में लोकेशन मिली थी। पुलिस के थाने बुलाने पर प्रेमी युगल ने शादी की इच्छा जताई, जिस पर दोनों पक्ष राजी हो गए।

विज्ञापन
Kanpur Love blossomed on Instagram couple tied knot at Neelkanth Dham families gave their blessings
एक दूसरे को माला पहनाता प्रेमी जोड़ा - फोटो : Amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के करीब एक साल बाद प्रेमी युगल बृहस्पतिवार को विवाह बंधन में बंध गया। दोनों परिवारों की सहमति से सजेती कस्बे के नीलकंठ महादेव मंदिर में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

सजेती के बीरबल अकबरपुर गांव निवासी स्व. सेवक राम की बेटी शिवदेवी (23) और फतेहपुर के अमौली क्षेत्र स्थित भागलपुर निवासी ओमकार के बेटे उदयभान (24) की करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

सर्विलांस से युवती की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली
मई में शिवदेवी युवक के साथ घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। सर्विलांस की मदद से युवती की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली। इसके बाद पुलिस ने दबाव बनाकर युवक-युवती और उनके परिजन को तीन नवंबर को थाने बुलाया।

विज्ञापन

परिवारों की सहमति से मंदिर में विवाह
वहां दोनों ने परिजनों के सामने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई। बातचीत के बाद दोनों परिवार विवाह के लिए राजी हो गए। बृहस्पतिवार को परिजन दोनों को नीलकंठ महादेव मंदिर ले गए, जहां उन्होंने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर साथ निभाने का वचन दिया। परिजनों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में विवाह कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed