फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Lost Rs 26.60 lakh in the name of share trading

Kanpur: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 26.60 लाख गंवाए, महिला को साइबर ठगों ने बनाया निशाना, केस दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Mar 2024 11:44 PM IST
सार

Kanpur News: जल्द मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने महिला से 26.60 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज का मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Kanpur: Lost Rs 26.60 lakh in the name of share trading
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में साइबर ठगों ने जल्द मुनाफा कमाने का लालच देकर एक कंपनी के कर्मचारी को शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 26.60 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। निजी कंपनी में काम करने वाली चकेरी निवासी आशा ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिये उनका संपर्क एक इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग ग्रुप से हुआ। ग्रुप में कुछ दिन तक गतिविधियां देखने के बाद उन्होंने निवेश के लिए संपर्क किया। साइबर ठगों ने धनिन नाम के फर्जी ट्रेडिंग एप में उन्हें लॉगइन करा दिया। निवेश कराना शुरू कर दिया। पहले 25 हजार रुपये लगाने पर मुनाफे के साथ वापस भी हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद ठगों ने उन्हें कंपनी के आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफर) में आवेदन करने के नाम पर थोड़ा-थोड़ा कर करीब 26.60 लाख रुपये लगवा दिए। मुनाफा करीब 90 लाख रुपये दिखने पर उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया, जो निकला ही नहीं। कथित ट्रेडिंग एजेंट से बात की तो उसने कहा कि 11 लाख रुपये का टैक्स जमा करने पर ही पैसा निकल सकता है। तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ तो साइबर सेल में संपर्क किया। वहां से साइबर क्राइम थाने ने केस दर्ज कर बैंक खातों को फ्रीज कराकर रुपये वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed