फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur LokSabha, Amit Shah will be in Etawah and Kanpur on 28th, CM gave advice to angry leaders including San

UP Politics: 28 को इटावा और कानपुर में रहेंगे अमित शाह, CM ने सांगा समेत नाराज नेताओं को दी नसीहत, कही ये बात

Sat, 27 Apr 2024 10:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Apr 2024 10:47 AM IST
सार

Kanpur News: विधायक सांगा सहित ठाकुर बिरादरी के नेताओं को सीएम ने लखनऊ बुलाकर नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में कहीं से न लगे कि बिरादरी के लोगों में कोई विरोध है।

विज्ञापन
Kanpur LokSabha, Amit Shah will be in Etawah and Kanpur on 28th, CM gave advice to angry leaders including San
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 28 अप्रैल को महानगर आगमन से पहले पार्टी के अंदर के सभी कील कांटे दुरुस्त किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मुख्यमंत्री ने कानपुर-बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा सहित सहित कई नेताओं को लखनऊ बुलाकर नसीहत दी है। कहा गया है कि अभी तक पार्टी के अंदर जो भी आपसी खींचतान चल रही थी।

विज्ञापन

उस पर विराम लगाकर अब सिर्फ पार्टी के प्रत्याशियों को बड़े अंतर से जीत दिलाने के लिए काम करें। महानगर लोकसभा सीट पर एक दिन पहले तक पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश शर्मा की ओर से उठाए गए विरोध के स्वर को दबाने के लिए संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके घर जाकर मुलाकात की थी। इस दौरान पूरी बात सुनकर उन्हें चुनाव में लगकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में काम करने की हिदायत दी गई।

विज्ञापन

अब अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से पिछले लंबे समय से अलग राह पर चल रहे विधायक अभिजीत सिंह सांगा को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले को जिताने के लिए साथ लगकर काम करने को कहा है। पिछले दिनों भोले के नामांकन में सांगा मौजूद नहीं थे। उस समय कहा गया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

सांगा को साथ मिलकर काम करने की नसीहत दी
हालांकि दो दिन पहले बिठूर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में वह और उनके समर्थक बूथ अध्यक्ष भी सम्मेलन में नहीं पहुंचे और सम्मेलन का कोरम ही पूरा नहीं हो पाया।  इस वजह से सम्मेलन महज औपचारिकता के रूप में खत्म हो गया। कहा जा रहा है कि सांसद भोले की ओर से चुनाव पर असर डाल रहे पार्टी नेताओं की शिकायत ऊपर तक पहुंचाई गई। इसी के बाद मुख्यमंत्री ने सांगा को साथ मिलकर काम करने की नसीहत दी है।

विज्ञापन

रमईपुर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक करेंगे
अब इसका असर है कि विधायक सांगा भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में 28 अप्रैल को रमईपुर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें सांसद भोले के भी रहने की उम्मीद है। यदि ऐसा हुआ तो इस बार के लोकसभा चुनाव में सांसद भोले और विधायक सांगा की एक साथ यह पहली बैठक होगी। उल्लेखनीय है कि इस बार अकबरपुर लोकसभा सीट से बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा भी भाजपा से टिकट मांग रहे थे।

28 को दिन में इटावा, शाम को कानपुर में रहेंगे अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह 28 अप्रैल की शाम को कानपुर आ रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शाह 28 अप्रैल को इटावा में दोपहर में एक जनसभा को संबोधित करके इटावा से साढ़े तीन बजे हेलीकॉप्टर से कानपुर पुलिस लाइंस आएंगे। वहां से वह तिलकनगर स्थित होटल विजय कॉन्टिनेंटल में शाम पांच बजे पार्टी की लोकसभा चुनाव संबंधित बैठक लेंगे।

कानपुर-बुंदेलखंड व अवध क्षेत्र लोकसभा क्षेत्र पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
अमित शाह के आगमन, प्रस्थान एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर लोकसभा की चुनाव संचालन समिति में अतिथि व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रहे पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय एवं उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय ने नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में बैठक की। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि शाह की बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ साथ क्लस्टर इंचार्ज, लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव संचालन समिति में लोकसभा प्रभारी, संयोजक, बूथ प्रबंधन प्रमुख एवं जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed