फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur lockdown news: Shab-e-Barat on April 9, do it at home Fatiha Khwani, do not go to the cemeteries

kanpur lockdown: शब-ए-बराअत नौ अप्रैल को, घर में ही कर लें फातिहा ख्वानी, कब्रिस्तानों में न जाएं

Fri, 03 Apr 2020 09:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 03 Apr 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
kanpur lockdown news: Shab-e-Barat on April 9, do it at home Fatiha Khwani, do not go to the cemeteries
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शब-ए-बराअत नौ अप्रैल को है। कानपुर के लोग विभिन्न खाड़ी और यूरोपीय देशों में नौकरी करते हैं। वे शब-ए-बराअत के मौके पर शहर आकर अपने पुरखों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। ऑल इंडिया गरीब नवाज कौंसिल के कौमी सदर मौलाना मो. हाशिम अशरफी ने कहा कि जो जहां है वहीं घर में फातिहा ख्वानी कर ले और कब्रिस्तानों में न जाएं।
विज्ञापन


उधर, इस मौके पर आने वाले तकरीबन डेढ़ सौ लोगों ने अपनी फ्लाइट के टिकट निरस्त करा दिए हैं। कोरोना के संक्रमण के बचाव के लिए देश में चल रहे लॉकडाउन को लेकर उलमा ने अपील जारी की है कि शब-ए-बराअत पर अपने घर में रह कर इबादत करें।
विज्ञापन


इसका सवाब अपने बुजुर्गों को बख्शें और उनकी मगफिरत की अल्लाहताला से दुआ करें। शरीअत भी वबा से जान बचाने का हुक्म देती है। जो लापरवाही करता है और संक्रमण की चपेट में आकर मरता है तो उसे खुदकुशी माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदकुशी करके जान देना इस्लाम में हराम और गुनाह है। कानूनी रूप से भी यह अपराध है। विदेशों से न आ पाने वालों ने उलमा से मशविरा किया। इस पर इबादत, नफिल नमाजों में मशगूल रहने का मशविरा दिया गया है।


अभी निकालें सदका और जकात
अमूमन रमजान के दौरान निकाले जाने वाले सदका और जकात के लिए उलमा ने राय दी है कि वह रकम अभी निकाल कर लोगों की मदद करें। पड़ोसियों का ख्याल रखें और किसी को भूखा न सोने दें। ज्यादा से ज्यादा सदका निकालें और जकात अदा कर दें। इससे परेशान लोगों और मजबूरों की मदद हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed