फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: LLB student jumps into Ganga by posting on Instagram account, dies

Kanpur: इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डाल एलएलबी छात्रा ने गंगा में लगाई छलांग, मौत

Sun, 11 Jun 2023 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Jun 2023 12:09 AM IST
सार

कानपुर में एलएलबी की छात्रा ने गंगा में छलांग लगा दी। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। खुदकुशी करने से कुछ घंटे पहले किशोरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी व्यथा बताई थी। 

विज्ञापन
Kanpur: LLB student jumps into Ganga by posting on Instagram account, dies
अंजली विश्वकर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुखभरी पोस्ट डालकर एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा ने शनिवार सुबह गंगा बैराज में छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। परिचयपत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दी। बर्रा आठ, सी-ब्लॉक निवासी टिंबर मालिक शिवकुमार विश्वकर्मा की बेटी अंजली विश्वकर्मा (20) सीएसजेएमयू के अटल बिहारी बाजपेई स्कूल ऑफ लीगल की बीएएलएलबी की छात्रा थी।

विज्ञापन


पिता शिवकुमार ने बताया कि वह शनिवार सुबह पांच बजे पेपर देने के लिए घर से यूनिवर्सिटी के लिए निकली थी। सुबह आठ बजे पुलिस ने उन्हें बेटी के खुदकुशी करने की जानकारी दी। बताया कि वह कुछ दिनों से शांत रहती थी। शिवकुमार के अनुसार उसने कभी परिजनों से कोई बात साझा नहीं की।
विज्ञापन


दो बहनें बेटू, नैना व बड़ा भाई धर्मेंद्र अहमदाबाद में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। नवाबगंज थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके। छात्रा की कॉल डिटेल, परिवार के लोग और कक्षा के सहयोगियों से पूछताछ की जाएगी। उसने खुदकुशी करने से कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेड स्टोरी शेयर की थी। इसमें उसने एक दुखभरे गाने के साथ लिखा था कि जब आप अचानक से जिंदगी के सबसे खराब दौर में होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने जताई बेटी के साथ अनहोनी की आशंका
शिवकुमार ने बताया बेटी की जेब से मेट्रो रावतपुर मेट्रो स्टेशन से यूनिवर्सिटी तक का टिकट मिला है, जो उसने 6:13 बजे खरीदी थी। इतनी देर में उसका यूनिवर्सिटी पहुंचना फिर वहां से करीब 7:30 बजे बैराज पर पहुंच जाना बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका पैदा करता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।

गंगा बैराज की टूटी जाली से कूदी छात्रा
कानपुर के गंगा बैराज से सुसाइड को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरे पुल पर जाली लगवाई गई थी, जिससे कोई गंगा में छलांग न लगा सके। नवाबगंज थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि गंगा बैराज पर एक जगह जाली टूटी हुई है। यहीं से उसने 40 फीट की ऊंचाई से गंगा नदी छलांग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed