{"_id":"679525d4572f2a032403bdd4","slug":"kanpur-lived-in-live-in-relationship-for-three-years-left-after-two-months-of-marriage-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तीन वर्ष तक लिव-इन में रहे, शादी के दो माह बाद छोड़ दिया, महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तीन वर्ष तक लिव-इन में रहे, शादी के दो माह बाद छोड़ दिया, महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 25 Jan 2025 11:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबौली निवासी महिला ने शादी के दो माह बाद बेसहारा छोड़ देने का आरोप लगाते हुए गोविंदनगर थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दबौली निवासी युवती अनुसूचित जाति की हैं। बताया कि नरवल के जरकला निवासी गोविंद पाल संग करीब तीन साल तक लिव-इन में रही। इस दौरान एक बार वह गर्भवती भी हुई। आरोप लगाया कि गोविंद ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। 19 नवंबर को दोनों ने मंधना के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। आरोप लगाया कि शादी के दो माह बाद पति ने विजातीय होने का आरोप लगाकर घर से निकाल दिया। गोविंदनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की रही है।
विज्ञापन