फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Life imprisonment to one in 25-year-old murder case

Kanpur: 25 साल पुराने मुकदमे में एक को उम्रकैद, झाड़-फूंक के बहाने महिला को घर से ले जाकर कर दी थी हत्या

Wed, 08 Feb 2023 02:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Feb 2023 02:04 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Life imprisonment to one in 25-year-old murder case
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में झाड़-फूंक के बहाने महिला को घर से ले जाकर हत्या करने वाले को विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट संतोष कुमार तिवारी ने उम्रकैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। एक अभियुक्त की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। अशोकनगर निवासी झवनी के मकान में कन्नौज के ठठिया निवासी रामप्रकाश उर्फ बाबा रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।

विज्ञापन


रामप्रकाश के दोस्त बिधनू निवासी महेश चंद्र उर्फ बंटा का भी घर आना-जाना था। झवनी की पत्नी श्यामादेवी को चक्कर आते थे। डॉक्टर के इलाज से ठीक न होने पर रामप्रकाश ने झाड़-फूंक कराने की बात कही और 10 मार्च 1998 की रात श्यामादेवी को रामप्रकाश और महेश ले गए, लेकिन देर रात तक श्यामा लौटी नहीं। 17 मार्च को झवनी ने कल्याणपुर थाने में रामप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 23 मार्च को क्षेत्र के सुखलाल को जंगल में महिला की सड़ी लाश मिली थी। उसने कल्याणपुर थाने में सूचना दी।

विज्ञापन

झवनी ने कपड़ों को देखकर शव की शिनाख्त श्यामादेवी के रूप में की थी। एडीजीसी गौरेंद्र त्रिपाठी व विशेष लोक अभियोजक प्रदीप पचौरी ने बताया कि आशनाई के चक्कर में श्यामादेवी की हत्या की बात सामने आई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने रामप्रकाश व महेश के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी थी। अभियोजन की ओर से सात गवाह पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने रामप्रकाश को हत्या का दोषी मानकर सजा सुनाई। मुकदमे की सुनवाई के दौरान महेश की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed