Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Leopard terror in Maharajpur; animal attacks people working in fields leaving eight seriously injured

कानपुर: महाराजपुर में तेंदुए का आतंक, खेतों में काम करते समय किया हमला, आठ लोग गंभीर घायल, कॉम्बिंग शुरू

Tue, 24 Nov 2026 02:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 24 Nov 2026 02:26 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर खेतों में काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और खेतों में छिपे तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Leopard terror in Maharajpur; animal attacks people working in fields leaving eight seriously injured
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर और करन खेड़ा गांव के बीच मंगलवार दोपहर तेंदुए ने आतंक मचा दिया। खेतों में काम कर रहे किसानों पर अचानक हमला कर तेंदुए ने एक के बाद एक आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार खेतों में गोभी और गेंदा के फूल की तुड़ाई हो रही थी।

विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे अचानक गन्ने और सब्जी के खेतों के बीच से निकलकर तेंदुए ने हमला कर दिया। देखते ही देखते उसने 8 लोगों को घायल कर दिया। घायलों में करन खेड़ा निवासी हरिराम निषाद (40) पुत्र गिलगिल, रामकेश निषाद (18) पुत्र गिलगिल, बुद्धि पुत्र लाल जी निषाद (50) और मदारपुर निवासी मोहित विश्वकर्मा (18) पुत्र अरविंद विश्कर्मा सहित कुल 8 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos





वीडियो वायरल, खेतों में छिपा है तेंदुआ
इनमें साहिल पुत्र बबलू भी गंभीर रूप से घायल है, जो सिखटिया गांव का रहने वाला है और अपनी मौसी के यहां करन खेड़ा आया हुआ था। हमले के दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को लाठी-डंडों और साबड़ से घेरकर मारने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। घटना के वक्त का कुछ सेकंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक साबड़ से तेंदुए पर हमला कर रहा है।

विज्ञापन

गांव में दहशत का माहौल
तेंदुआ भी उछलकर युवक पर झपट रहा है। सूचना पर महाराजपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वन विभाग और पुलिस की टीम द्वारा खेतों में कॉम्बिंग कर तेंदुए की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ अभी भी खेतों के बीच में ही छिपा बैठा है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed