फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Legal notice sent to Anjali Arora Rs 1.20 crore in damages sought citing defamation and financial loss

कानपुर: अंजलि अरोड़ा को भेजा कानूनी नोटिस, मांगा 1.20 करोड़ का हर्जाना, मानहानि और आर्थिक नुकसान का आरोप

Fri, 23 Oct 2026 12:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 23 Oct 2026 12:34 PM IST
सार

Kanpur News: नगाड़ा नाइट कार्यक्रम को बीच में छोड़ने और कानपुरवासियों पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को कानूनी नोटिस भेजा गया है। आयोजकों ने अंजलि और उनकी मैनेजर प्रीति दुबे से 15 दिन के भीतर 1.20 करोड़ रुपये का हर्जाना और सार्वजनिक माफी की मांग की है।

विज्ञापन
Kanpur Legal notice sent to Anjali Arora Rs 1.20 crore in damages sought citing defamation and financial loss
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नगाड़ा नाइट कार्यक्रम बीच में छोड़ने और कानपुरवासियों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को कानूनी नोटिस भेजा गया है। आयोजक पक्ष ने अंजलि और उनकी मैनेजर प्रीति दुबे को नोटिस भेजकर 15 दिन में 1.20 करोड़ रुपये हर्जाना देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्वरूप नगर थाने में प्रार्थना पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल डिजिटल देशी मीडिया में मार्केटिंग का काम देखने वाले आशीष कुमार के अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने नोटिस भेजा है। इसमें कथित मानहानि के लिए एक करोड़ और कार्यक्रम बीच में छोड़ने से हुए आर्थिक नुकसान के लिए 20 लाख रुपये मांगे गए हैं। आशीष के मुताबिक, उन्होंने शोर बैंड के मालिक अमन निगम और दि बारात कार्निवल इवेंट कंपनी के मालिक अनुभव राज के साथ मिलकर कार्यक्रम कराया था।

विज्ञापन
Trending Videos

अतिथियों का अपमान हुआ और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा
अंजलि के साथ 45 मिनट मंच पर रहने और प्रायोजकों व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करने की सहमति बनी थी। आरोप है कि कार्यक्रम अधूरा छोड़ने से अतिथियों का अपमान हुआ और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आशीष ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के लिए तीन लाख रुपये दिए गए और यात्रा के नाम पर एक लाख रुपये से अधिक खर्च कराया गया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर अदालत का रुख करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed