{"_id":"68b2a7d5e1c56da5be0fc869","slug":"kanpur-legal-metrology-department-entrepreneurs-will-be-able-to-verify-weights-and-measurements-on-portal-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: विधिक माप विज्ञान विभाग ने शुरू की पोर्टल सुविधा, उद्यमी ऑनलाइन कर सकेंगे बांट-माप का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: विधिक माप विज्ञान विभाग ने शुरू की पोर्टल सुविधा, उद्यमी ऑनलाइन कर सकेंगे बांट-माप का सत्यापन
Sat, 30 Aug 2025 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:00 PM IST
सार
Kanpur News: सहायक नियंत्रक प्रणिता तिवारी ने बताया कि उद्यमी कांटा, बांट का सत्यापन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कर सकेंगे। इस दौरान उद्यमियों ने कई सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग कार्यालय में कार्यशाला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में विधिक माप विज्ञान विभाग और उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त उद्योग कार्यालय में कार्यशाला हुई। यहां बांट-माप विभाग के अफसरों ने विभाग में शुरू की गई पोर्टल सुविधा की जानकारी प्रेजेंटेशन के जरिए दी। उपनियंत्रक, विधिक माप विज्ञान मुकेश कुमार ने प्री पैकेज्ड कमोडिटीज, डिब्बा बंद वस्तुओं की अनिवार्य घोषणाओं को पैकेट पर अंकित करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सहायक नियंत्रक प्रणिता तिवारी ने बताया कि उद्यमी कांटा, बांट का सत्यापन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कर सकेंगे। इस दौरान उद्यमियों ने कई सुझाव भी दिए। इस मौके पर बलराम नरूला, दिनेश बरासिया, आलोक अग्रवाल, मनोज बंका, उमंग अग्रवाल, शिवप्रसाद गुप्ता, सतीश प्रकाश, दिनेश कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार यादव, राजन कुमार सिंह, विकास सिंह, हिमाद्री सिंह आदि रहे।
विज्ञापन