{"_id":"69de55b66150adbaa30ad100","slug":"kanpur-learned-atm-hacking-via-youtube-caught-red-handed-while-withdrawing-cash-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: यू-ट्यूब से सीखी एटीएम हैकिंग, रुपये निकालते रंगे हाथ धरे गए, भीड़ ने आरोपी की जमकर की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: यू-ट्यूब से सीखी एटीएम हैकिंग, रुपये निकालते रंगे हाथ धरे गए, भीड़ ने आरोपी की जमकर की धुनाई
Tue, 14 Apr 2026 08:32 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 14 Apr 2026 08:32 PM IST
सार
Kanpur News: एटीएम हैक कर रुपये निकालते आरोपी को भीड़ ने पकड़कर जमकर धुना। घटना कल्याणपुर की है। आरोपी कानपुर देहात का निवासी है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास में मंगलवार सुबह एटीएम में स्टील की प्लेट और टेप लगाकर रुपये निकालते समय शातिर रंगे हाथ धर लिया गया। शोर मचने पर जुटी भीड़ ने शातिर की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस की पूछताछ में शातिर बोला कि दोस्त ने यू-ट्यूब से एटीएम हैकिंग का तरीका सिखाया था। वह लोग हमेशा बैंक के खुलने से पहले ही वारदात करते थे। पुलिस ने शातिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
आवास विकास निवासी अमित कुमार यादव बिल्हौर के एक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह वह कल्याणपुर पनकी रोड स्थित इंडियन बैंक के एटीएम से एक हजार रुपये निकालने गए थे। इस दौरान उन्होंने रुपये निकालने के लिए जैसे ही कार्ड एटीएम में लगाया और पिन कोड डाला तो उनके फोन में रुपये कटने का मैसेज आया। एक हजार रुपये नहीं निकले।

गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी
तकनीकी परेशानी सोचकर वह कुछ देर बाद लौटे तो उसी एटीएम में एक युवक प्लेट और टेप लगाकर एटीएम से रुपये निकालते दिखा। शक होने पर वह कुछ कहते तब तक शातिर हड़बड़ा कर भागने लगा। तभी उन्होंने उसे दबोच लिया। शोर मचने पर इकट्ठा हुई भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी।

घटना की जानकारी देते शिक्षक अमित कुमार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में शातिर ने अपना नाम कानपुर देहात के थाना डेरापुर के ग्राम बहिरी उमरी रेरी निवासी सुधीर कुमार बताया। पुलिस को तलाशी में उसके पास से टेप, फेवीक्विक चाकू और एक हजार रुपये मिले हैं। उसने पुलिस को बताया कि यह काम दिल्ली में नौकरी करने वाले उसके दोस्त विकास ने यू-ट्यूब के माध्यम से सिखाया था। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।