{"_id":"619bc49d5bc651219c0d9931","slug":"kanpur-landing-of-president-s-helicopters-will-be-dust-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: धूल रहित होगी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग, हेलीपैड पर पड़ेगा बालू-सीमेंट का घोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: धूल रहित होगी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग, हेलीपैड पर पड़ेगा बालू-सीमेंट का घोल
Mon, 22 Nov 2021 09:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Nov 2021 09:56 PM IST
सार
एचबीटीयू और मेहरबान सिंह का पुरवा में कुल 10 हेलीपैड तैयार हो रहे हैं। इनमें से तीन-तीन हेलीपैड राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों के लिए हैं। बाकी हेलीपैड पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरेंगे।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टरों की ट्रायल लैंडिंग कराई गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर मेहरबान सिंह का पुरवा और एचबीटीयू में जब एक साथ पांच-पांच हेलीकॉप्टर उतरेंगे तो हमेशा की तरह इस बार धूल नहीं उड़ेगी। दरअसल, पीडब्लूडी ने पक्के हेलीपैड तैयार किए हैं।
एक हेलीपैड के 30 वर्ग मीटर क्षेत्र में पक्के ईंटे बिछाए गए हैं। अब इनके ऊपर बालू, मौरंग और सीमेंट का घोल डाला जाएगा। हेलीपैड के बाहर के कच्चे हिस्से पर गोबर से लिपाई होगी। धूल न उड़ने से क्षेत्र का एक्यूआई भी नियंत्रित रहेगा।
हेलीपैड का बेस तैयार होने के बाद सोमवार को एयरफोर्स के अधिकारियों ने दोनों स्थलों पर तीन-तीन चॉपर उतारकर ट्रायल किया और मजबूती परखी। इस दौरान कच्चे क्षेत्र से धूल का गुबार छा गया तो अफसरों ने करीब 10 मीटर गोलाई में गोबर और मिट्टी की लिपाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एचबीटीयू और मेहरबान सिंह का पुरवा में कुल 10 हेलीपैड तैयार हो रहे हैं। इनमें से तीन-तीन हेलीपैड राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों के लिए हैं। बाकी हेलीपैड पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरेंगे। राष्ट्रपति 24 नवंबर को मेहरबान सिंह के पुरवा में चौधरी हरमोहन सिंह यादव की जयंती में शामिल होंगे। 25 को एचबीटीयू के शताब्दी वर्ष समारोह में शिरकत करेंगे।
आज आएगी राष्ट्रपति से मिलने वालों की सूची
राष्ट्रपति 24 को शाम पांच बजे के बाद शहर के गण्यमान्य लोगों से मुलाकात करेंगे। इनकी सूची मंगलवार शाम तक राष्ट्रपति भवन से जिला प्रशासन के पास पहुंच जाएगी। इसी के साथ ही राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों की एक टीम यहां डेरा डाल लेगी।