फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Land acquisition for ring road should be done soon, MP gave instructions in review meeting

Kanpur: रिंग रोड के लिए जल्द हो भूमि अधिग्रहण, सांसद ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Tue, 01 Jul 2025 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Jul 2025 11:05 PM IST
सार

Kanpur News: समीक्षा बैठक में श्रमशक्ति ट्रेन के समय में परिवर्तन और मुख्य बाजारों में पार्किंग का मुद्दा उठा।

विज्ञापन
Kanpur: Land acquisition for ring road should be done soon, MP gave instructions in review meeting
अधिकारियों के साथ बैठक करते सांसद रमेश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार को सर्किट हाउस में बैठक कर समग्र विकास व निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सांसद रमेश अवस्थी ने रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्दी कराने, रामादेवी से गोल चौराहा तक एलिवेटेड रोड की डीपीआर में आ रही अड़चनों को दूर कराने और ग्रीनपार्क के जीर्णोद्धार के लिए यूपीसीए और खेल विभाग से समन्वय कर शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा।

विज्ञापन


इसी तरह, नगर निगम के बंद हॉस्पिटल को पीपीपी मॉडल पर फिर से शुरू करने का प्रस्ताव तैयार करने पर सहमति बनी। अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जे रोकने के लिए पुलिस को सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा कानपुर मेट्रो स्टेशनों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखने को लेकर भी विचार किया गया। मुख्य बाजारों में पार्किंग का मुद्दा भी बैठक में उठा।
विज्ञापन

 

Kanpur: Land acquisition for ring road should be done soon, MP gave instructions in review meeting
बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इस दाैरान विधायक सुरेंद्र मैथानी ने टाटमिल पर जाम की वजह से यात्रियों को हो रही देरी के कारण श्रम शक्ति एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन और दादानगर पुल का नाम विश्वकर्मा सेतु रखने का प्रस्ताव भी दिया। बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर उन्हें रिपोर्ट देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed