फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Lakhs stolen from two shops a few steps away from Vijay Nagar Chowki

Kanpur: विजयनगर चौकी से चंद कदमों पर दो दुकानों में लाखों की चोरी, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक दुकान को बनाया निशाना

Tue, 29 Apr 2025 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Apr 2025 10:59 PM IST
सार

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। फजलगंज क्षेत्र में चार नकाबपोश चोरों ने वारदात की।

विज्ञापन
Kanpur: Lakhs stolen from two shops a few steps away from Vijay Nagar Chowki
मोबाइल की दुकान में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फजलगंज थानाक्षेत्र की विजय नगर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक शॉप के ताले तोड़ लाखों रुपये का माल पार कर दिया। मंगलवार की सुबह शटर खुले होने से दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस की सतर्कता और गश्त पर सवाल खड़े किए। जांच में नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार नकाबपोश चोर नजर आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


विजय नगर निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि उनकी सोनिया मार्केट में अभिषेक टेलीकॉम नाम से मोबाइल शॉप है। वह सोमवार की रात करीब 10.30 बजे शॉप बंद करके घर चले गए। मंगलवार की सुबह 10.30 बजे पहुंचे तो उन्हें दुकान का शटर थोड़ा सा खुला हुआ नजर आया। ताले टूटे हुए थे। मोबाइल के डिब्बे बाहर फैले दिखाई दिए। आनन-फानन शटर उठाया तो अंदर सामान अस्त व्यस्त था। चोरो ने गल्ले से 10 हजार नकद, 15 कस्टमर के एंड्रायड मोबाइल, 12 ईयरबड्स, छह घड़ी, सात एंड्रायड फोन समेत अन्य सामान मिलाकर कुल एक लाख रुपये की चोरी की।
विज्ञापन


इससे पूर्व 2018 में उनकी दुकान में तीन लाख की चोरी हुई थी। कुछ दूरी पर शास्त्री नगर निवासी मयंक पांडेय की श्रेया इलेक्ट्रॉनिक्स में सोमवार देर रात चोरों ने ताले तोड़कर गल्ले से 20 हजार रुपये नकद, तार के बंडल, एलईडी बल्ब, रिमोट वाले पंखे समेत करीब एक से डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया की चोरों की तलाश जी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed