फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Lakhs of rupees stolen in broad daylight by breaking the locks of a closed house

Kanpur: विधानसभा अध्यक्ष के घर से 300 मीटर दूर बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Thu, 31 Jul 2025 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Jul 2025 11:30 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी के सफीपुर प्रथम इलाके में बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर दिनदहाड़े लाखों की चोरी हुई।

विज्ञापन
Kanpur: Lakhs of rupees stolen in broad daylight by breaking the locks of a closed house
चकेरी में बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर गुरुवार को दो मंजिला मकान में रहने वाले तीन किरायेदारों के कमरों के ताले तोड़कर चोर नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल समेट ले गए। शाम को काम से घर लौटने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची चकेरी पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


जाजमऊ के जेके कॉलोनी निवासी कमलेश चंद्र मिश्रा का सफीपुर प्रथम में दो मंजिला मकान है जहां तीन किरायेदार रहते हैं। प्रथम तल पर चाय विक्रेता उर्मिला सब्बरवाल अकेले रहती हैं। दूसरे तल पर मुस्कान पति संतोष के साथ रहती हैं। सीमा अपने बेटे हिमांशु के साथ रहती हैं। मुस्कान ब्यूटी पार्लर संचालिका हैं जबकि उनके पति संतोष की काजी खेड़ा स्थित गल्ला मंंडी में चूड़ी की दुकान है। हिमांशु हरजिंदर नगर में एक इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में काम करते हैं जबकि उनकी मां टेनरीकर्मी हैं। उन लोगों ने बताया कि वह लोग गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मेन गेट पर ताला लगाकर अपने-अपने काम पर चले गए।
विज्ञापन

Kanpur: Lakhs of rupees stolen in broad daylight by breaking the locks of a closed house
चकेरी में बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
रात करीब नौ बजे जब सभी काम से लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने मेनगेट का ताला तोड़कर उर्मिला के घर से पचास हजार नकद व गहने समेत ढाई लाख का माल ले गए। सीमा के कमरे से 50 हजार नकद और कपड़े व मुस्कान के कमरे से तीस हजार रुपये व पांच लाख की कीमत के जेवर चोरी कर ले गए।

चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। मेनगेट का ताला नहीं मिला है जिससे प्रतीत होता है कि किसी जानकार ने ताला खोला होगा। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन

Kanpur: Lakhs of rupees stolen in broad daylight by breaking the locks of a closed house
चकेरी में बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
आसपास नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
मकान को जाने वाली गली बहुत संकरी है। मेन रोड से लेकर गली के बाहर तक कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। चोरी की घटना के दौरान पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

Kanpur: Lakhs of rupees stolen in broad daylight by breaking the locks of a closed house
चकेरी में बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
गली से चोरों के रामादेवी हाईवे में भागने की आशंका
देर शाम चोरी की घटना की जानकारी होने के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना था कि गली आगे एक हॉस्पिटल के बाहर बंद है। माना जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर गलियों से होते हुए रामादेवी हाईवे की ओर भाग निकले होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed