Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Labour colonies of the city will be surveyed Uttar Pradesh Advisory Committee meeting held in Lucknow

Kanpur: शहर की श्रम कॉलोनियों का होगा सर्वे, लखनऊ में हुई उत्तर प्रदेश परामर्श दात्री समिति की बैठक

Fri, 09 May 2025 01:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 May 2025 01:35 PM IST
सार

Kanpur News: प्रमुख सचिव ने कहा कि विधायक का पक्ष व्यावहारिक है। इस पर शास्त्रीनगर कॉलोनी और कानपुर की श्रम कॉलोनी से ही इसका सर्वे अध्ययन प्रारंभ करें। कार्य को छह महीने में पूर्ण किया जाए। इसकी अध्ययन रिपोर्ट तैयार कर शासन व कैबिनेट को भेजी जाए, जिससे जल्द सकारात्मक निर्णय आ सके।

विज्ञापन
Kanpur Labour colonies of the city will be surveyed Uttar Pradesh Advisory Committee meeting held in Lucknow
बैठक में मौजूद प्रमुख सचिव श्रम एमके शानमुगा सुंदरम, गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी व अन्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लेबर कॉलोनी में रहने वालों को मालिकाना हक दिए जाने की पैरवी की है। गुरुवार को लखनऊ के बापू भवन में उत्तर प्रदेश परामर्श दात्री समिति की बैठक में उन्होंने यह मांग उठाई। बैठक प्रमुख सचिव श्रम एमके शानमुगा सुंदरम की अध्यक्षता में हुई। विधायक ने पूर्व में सदन में लगाई गई याचिका और संघर्ष के सभी बिंदुओं को शामिल किया।

विज्ञापन

कहा कि कॉलोनियों के स्वामित्व के मामले में जिसके पास जहां, जितना, जैसा है, उसी हालत में मालिकाना हक मात्र टोकन मनी ले कर दे दिया जाए। यह व्यावहारिक पक्ष है। यदि हम कानूनी दांव-पेच और दशकों पुराने अव्यावहारिक नियमों के हिसाब से नियमावली बनाएंगे तो वह सफल नहीं होगा। इसलिए हमें व्यावहारिक पक्ष के आधार पर जनहित में अपनी संस्तुति कर कैबिनेट को प्रस्ताव भेजना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

शासन व कैबिनेट को भेजी जाएगी रिपोर्ट
प्रमुख सचिव ने कहा कि विधायक का पक्ष व्यावहारिक है। इस पर शास्त्रीनगर कॉलोनी और कानपुर की श्रम कॉलोनी से ही इसका सर्वे अध्ययन प्रारंभ करें। कार्य को छह महीने में पूर्ण किया जाए। इसकी अध्ययन रिपोर्ट तैयार कर शासन व कैबिनेट को भेजी जाए, जिससे जल्द सकारात्मक निर्णय आ सके।

विज्ञापन

शहर में 11,015 श्रमिक क्वार्टर
विधायक ने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 29587 श्रमिक क्वार्टर हैं। अकेले कानपुर में 11,015 श्रमिक क्वार्टर हैं। इनमें से सिंगल रूम वाले 9869 और डबल रूम के 1246 श्रमिक क्वार्टर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed