{"_id":"6aeaf31a4f1edaa3490990f4","slug":"kanpur-kss-volleyball-tournament-at-oxford-school-harmilap-senior-secondary-school-emerges-as-the-winner-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ऑक्सफोर्ड स्कूल में केएसएस वॉलीबॉल टूर्नामेंट संपन्न, हरमिलाप सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ऑक्सफोर्ड स्कूल में केएसएस वॉलीबॉल टूर्नामेंट संपन्न, हरमिलाप सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना विजेता
Wed, 04 Nov 2026 02:26 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:26 PM IST
सार
Kanpur News: चकेरी स्थित श्याम नगर के ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय केएसएस वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। रोमांचक मुकाबलों के बीच हरमिलाप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के चकेरी स्थित श्याम नगर के ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय केएसएस वॉलीबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को शानदार समापन हुआ। तीन और चार नवंबर को आयोजित इस अंतर-विद्यालयी खेल स्पर्धा में शहर के तमाम नामचीन स्कूलों की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान शहर के प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की टीमों ने भाग लिया। खेल मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हर मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार तालमेल और दमदार प्रदर्शन के दम पर हरमिलाप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विजेताओं का बढ़ाया उत्साह
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधन मंडल और प्रधानाचार्य राखी सिंह ने विजेता हरमिलाप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राखी सिंह ने सभी प्रतिभागी टीमों के खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।