{"_id":"6ae98205c3c7d087280a3a18","slug":"kanpur-kss-volleyball-championship-begins-doon-and-jd-center-face-off-in-the-opening-match-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: केएसएस वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज, दून और जेडी सेंटर में पहली भिड़ंत, 15 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: केएसएस वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज, दून और जेडी सेंटर में पहली भिड़ंत, 15 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा
Tue, 03 Nov 2026 12:11 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:11 PM IST
सार
Kanpur News: केएसएस वॉलीबॉल चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन मंगलवार से श्याम नगर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता में शहर के 15 से अधिक प्रमुख स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
केएसएस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में खेलते खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर सहोदया स्कूल्स (केएसएस) वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन मंगलवार को श्याम नगर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 15 से अधिक स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला दून इंटरनेशनल स्कूल और जेडी एजुकेशन सेंटर के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी मैदान पर अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। इसमें खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन