Kanpur: केएसएस अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 13 स्कूलों की टीमों ने लिया हिस्सा, ऐसे रहे परिणाम
Kanpur News: पूर्णचंद्र विद्या निकेतन में केएसएस अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें डीपीएस बर्रा, डीपीएस कल्याणपुर, एमआर जयपुरिया, सुपर इंटरनेशनल और केआर एजुकेशन की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विस्तार
कानपुर में बर्रा दो स्थित पूर्ण चंद्र विद्या निकेतन स्कूल में केएसएस अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 13 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। पहले मैच में डीपीएस बर्रा ने एलेनहाउस रूमा को 3-0 से हराया। रुद्र और स्माइल ने एक-एक गोल किया।
दूसरा मैच डीपीएस कल्याणपुर ने श्री राम एजुकेशन सेंटर पनकी को 3-0 से मात दी। श्लोक ने अकेले तीन गोल किए। तीसरा मैच एमआर जयपुरिया ने सुभाष पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया। चौथा मै सुपर इंटरनेशनल स्कूल ने एसेंट पब्लिक स्कूल को 4-1 से पराजित किया।
इस दौरान ये लोग रहे मौजूद
मोहम्मद अमन ने दो और अयान ने एक गोल किया। वहीं, पांचवां मैच केआर एजुकेशन ने आर्चीज स्कूल को 3-0 से हराया। सक्षम, फैज और सुशांत ने एक-एक गोल किया। इस अवसर पर फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, डीबी थापा, विनय पांडे, संदीप, और धीरेंद्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।