फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: killer of eunuch Kajal and her brother committed suicide

Kanpur: किन्नर काजल और भाई की हत्या करने वाले ने की आत्महत्या, पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला

Mon, 11 Aug 2025 05:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Aug 2025 05:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना में एक होटल में काजल के प्रेमी का शव फंदे से लटकता मिला। प्रेमी आकाश ने पहले काजल को मारा। स्कूल से आने पर भाई देव की भी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Kanpur: killer of eunuch Kajal and her brother committed suicide
किन्नर काजल और भाई देव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगेंद्र विहार इलाके में किन्नर काजल और उसके भाई देव की हत्या करने वाले आकाश ने मध्य प्रदेश के सतना में जान दे दी। उसका शव वहां के होटल सिद्धांत के कमरा नंबर 27 में सोमवार को फंदे से लटका मिला। उसने सुसाइड नोट में दोनों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। होटल कर्मियों की सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद कानपुर पुलिस को सूचना दी। सुसाइड नोट में काजल और देव पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हालांकि सुसाइड नोट में तारीख आठ अगस्त लिखी है। फुटेज के अनुसार, दोनों की हत्या सात अगस्त को दोपहर सवा दो से सवा चार के बीच की थी। आकाश कानपुर के बर्रा का निवासी और काजल का प्रेमी था। मूलरूप से मैनपुरी के किशनी थानाक्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी किन्नर काजल (25) का शव शनिवार रात उसके कमरे में रखे दीवान में मिला था। साथ रहने वाले ममेरे भाई देव (12) का शव दीवान के पास ही जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन

Kanpur: killer of eunuch Kajal and her brother committed suicide
हत्यारोपी आकाश - फोटो : अमर उजाला
दोनों भाई-बहन योगेंद्र विहार में रिटायर्ड फौजी अभिमन्यु सिंह के घर में किराये पर रहते थे। पुलिस के अनुसार, काजल का इन दिनों बर्रा विश्वबैंक ए-ब्लॉक निवासी आकाश विश्वकर्मा से प्रेम-प्रसंग था। यह भी काजल और देव के साथ ही रह रहा था। वारदात के बाद से वह फरार था। काजल की मां गुड्डी ने आकाश समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

Kanpur: killer of eunuch Kajal and her brother committed suicide
किन्नर काजल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से पुलिस घटनास्थल के पास लगे कैमरों की फुटेज खंगाले तो पता चला कि सात अगस्त की सुबह 10:47 बजे काजल दूध लेकर घर आती दिखी। इसके कुछ देर बाद आकाश घर पहुंचा। दोपहर 01: 45 बजे भाई देव स्कूल से लौटा। 02:10 बजे देव और आकाश घर से बाहर निकलते दिखाई दिए। कुछ देर बाद हाथ में कुछ फास्टफूड लेकर लौटे। शाम 4:15 बजे आकाश ताला डालकर बाहर चला गया था। इसके बाद से घर में कोई नहीं आया। ऐसे में साफ था कि हत्या आकाश ने ही की है। पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन मध्य प्रदेश के सतना में मिली थी। टीम उसकी तलाश में एमपी रवाना भी हो गई थी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि हत्यारोपी आकाश के सतना के होटल में सुसाइड करने की जानकारी वहां की पुलिस ने दी है। टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed