{"_id":"65e3faba9eb0d24748027e67","slug":"kanpur-kidnapping-case-police-encounter-with-kidnappers-shot-in-the-leg-in-retaliation-innocent-child-recov-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर अपहरणकांड: अपहरणकर्ताओं से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, मासूम सकुशल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर अपहरणकांड: अपहरणकर्ताओं से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, मासूम सकुशल बरामद
Sun, 03 Mar 2024 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 03 Mar 2024 09:51 AM IST
सार
Kanpur News: फूलबाग चौराहे के पास से अगवा दो वर्षीय कार्तिक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में अगवा मासूम के अपहरणकर्ताओं से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपहरण करने वालों के पैर में गोली लगी है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कई दिनों से मासूम कह पुलिस तलाश कर रही थी, जिसे सकुशल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
मूलरूप से उन्नाव, सफीपुर निवासी छोटू राजपूत परिवार के साथ फूलबाग फल मंडी के पास रहते हैं। छोटू सहालग में वेटर का काम करने के साथ ही सब्जी का ठेला लगाते हैं। एक सप्ताह पहले छोटू का छोटा बेटा कार्तिक (2) अपनी बड़ी बहन वैष्णवी व भाई शिब्बू के साथ शाम को फुटपाथ पर खेल रहा था।
विज्ञापन
तभी बाइक से आए दो अपहर्ता कार्तिक को बहलाकर बाइक से अगवा कर ले गए। सीसीटीवी कैमरे को ट्रेस करते हुए पुलिस को अपहर्ता आखिरी बार जीटी रोड स्थित पैरशूट फैक्टरी के पास श्याम नगर पुल पर जाते दिखे थे। मामले में फीलखाना थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन