{"_id":"65e366edfc070964fd026502","slug":"kanpur-kept-in-live-in-relationship-for-four-years-on-the-pretext-of-marriage-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शादी का झांसा देकर चार साल लिव इन में रखा, तीन बार गर्भपात कराया, प्रेमी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शादी का झांसा देकर चार साल लिव इन में रखा, तीन बार गर्भपात कराया, प्रेमी पर रिपोर्ट
Sat, 02 Mar 2024 11:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:23 PM IST
सार
कानपुर में शादी का झांसा देकर युवती को चार साल तक लिव इन में रखने का मामला सामने आया है। प्रेमिका की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में एक युवती ने प्रेमी के खिलाफ रावतपुर में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रेमी ने उसे शादी का झांसा देकर चार साल तक साथ रखा। तीन बार गर्भपात भी कराया। शादी का दबाव बनाने पर बहन और बहनोई के साथ मारपीट की और शादी से इन्कार कर दिया। कहा जहां ज्यादा दहेज मिलेगा वहीं पर शादी करूंगा। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
कन्नौज के गुरसहायगंज की रहने वाली युवती ने बताया कि कानपुर में पढ़ाई के दौरान उसकी आवास विकास तीन निवासी अरुण वर्मा से नजदीकी बढ़ गई थी। अरुण ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रखा। शादी का दबाव बनाने पर अरुण और उसकी बहनें सोनम, पूनम, बहनोई चंदन श्रीवास्तव ने मारपीट की। आरोप है कि अरुण ने बहनोई से भी संबंध बनाने का दबाव डाला। पुलिस ने प्रेमिका की तहरीर पर प्रेमी अरुण वर्मा, बहनोई चंदन श्रीवास्तव, बहन सोनम और पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन