{"_id":"616c40692edbe0074b371b19","slug":"kanpur-kda-vacated-68-bighas-of-land-in-15-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अवैध प्लाटिंग, निर्माणों पर चले केडीए के पांच बुलडोजर, 15 दिन में खाली कराई 68 बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अवैध प्लाटिंग, निर्माणों पर चले केडीए के पांच बुलडोजर, 15 दिन में खाली कराई 68 बीघा जमीन
Sun, 17 Oct 2021 08:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:56 PM IST
सार
प्राधिकरण उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के अनुसार ध्वस्तीकरण अभियान इस क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा। केडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर न्यू कानपुर सिटी क्षेत्र के अंतर्गत सिंहपुर कछार और हिंदूपुर गांव में लगभग 35 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त किया।
विज्ञापन
केडीए ने खाली कराई जमीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केडीए ने रविवार को बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी विकसित करने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर करीब 35 बीघा जमीन खाली कराई। सिंहपुर हाइवे के आसपास डूब क्षेत्र में भूमाफियाओं की तरफ से की गई अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माणों को पांच बुलडोजरों से तोड़ा।
इस प्रकार 15 दिन में खाली कराई गई 68 बीघा जमीन की कीमत कई अरब रुपये बताई जा रही है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के अनुसार ध्वस्तीकरण अभियान इस क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा। केडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर न्यू कानपुर सिटी क्षेत्र के अंतर्गत सिंहपुर कछार और हिंदूपुर गांव में लगभग 35 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त किया।
वहां प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लाटिंग, निर्माण किए गए थे। बैराज से मंधना हाइवे के पास सिंहपुर कछार में शिव सिंह ने आराजी संख्या 771,772, 774, हरिकिशन कठेरिया एवं राम खिलावन ने आराजी संख्या 787, आलोक कटियार एवं शहजादे लाल ने आराजी संख्या 02, भंवर लाल कोठीवाल एवं अनिल कोठीवाल ने आराजी संख्या 319, 320, सोनू यादव ने आराजी संख्या 788, अजय यादव, भूपेंद्र सिंह भदौरिया ने आराजी संख्या 757 और बैराज से बिठूूर मुख्य मार्ग किनारे ग्राम हिंदूपुर में सोनू यादव की तरफ से आराजी संख्या 534, 535 में की गई अवैध प्लाटिंग, निर्माणों को तोड़ा गया।

वहां सड़क, नाली, सीवर, विद्युत पोल, प्लाटों की बाउंड्री ध्वस्त की गई। केडीए के पीआरओ ने बताया कि अभियान के दौरान मौके पर उपस्थित लोगों को निर्देश भी दिए गए कि प्राधिकरण से बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये कोई भी विकास कार्य न करे और न ही अनियोजित प्लाटों को खरीदें, बेचें। ध्वस्तीकरण के दौरान प्राधिकरण के प्रवर्तन, लैंड बैंक की संयुक्त टीम के साथ के साथ पूर्व सैनिक, पुलिस फोर्स, पीएसी मौजूद रही।
15 दिन में खाली कराई 68 बीघा जमीन
केडीए वीसी के निर्देश पर 3 अक्तूबर को सिंहपुर कछार क्षेत्र में बृहद ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर अवैध प्लाटिंग/ निर्माण को ध्वस्त करते हुए लगभग 33 बीघा जमीन पर की गई थी। रविवार को भी 35 बीघा जमीन खाली हुई। 68 बीघा जमीन की कीमत कई अरब रुपये बताई जा रही है।
प्लाट, मकान खरीदने से पहले केडीए से जानकारी करने की अपील
केडीए वीसी ने लोगों से भूमाफियाओं, बिल्डरों के बहकावे में न आने की अपील की है। प्लाट या मकान खरीदने से पहले संबंधित योजना का लेआउट स्वीकृत है या नहीं? इसकी जानकारी केडीए से करने, अच्छी तरह जांच पड़ताल के बाद ही प्लाट, मकान खरीदने पर जोर दिया। लोगों से नक्शा पास कराकर ही उसके अनुसार निर्माण कराने के लिए कहा। अवैध निर्माण ध्वस्त करने की भी चेतावनी दी।