फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: KDA seals Harmony Apartments HBTU to assess structural safety13 families left homeless

Kanpur: हार्मोनी अपार्टमेंट को KDA ने किया सील, एचबीटीयू जांचेगा रहने लायक है भी या नहीं, 13 परिवार बेघर

Sun, 05 Jul 2026 11:30 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 05 Jul 2026 11:30 AM IST
सार

Kanpur News: काकादेव में बारिश के दौरान  हार्मोनी डीलक्स अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसने और बिल्डिंग के एक ओर झुकने के बाद केडीए ने इसे सील कर दिया है। बिल्डिंग की सुरक्षा जांच के लिए एचबीटीयू और यूपीएमआरसी से तकनीकी रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
Kanpur: KDA seals Harmony Apartments HBTU to assess structural safety13 families left homeless
हार्माेनी डीलक्स अपार्टमेंट को केडीए ने किया सील - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में काकादेव के नवीननगर एम ब्लॉक स्थित चार मंजिला हार्माेनी डीलक्स अपार्टमेंट को शनिवार को केडीए की टीम ने सील कर दिया। केडीए के अनुसार, अपार्टमेंट में अवैध तरीके से काम होने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं। अपार्टमेंट वहां रहने वालों के लिए सुरक्षित है या नहीं है। इसकी तकनीकी जांच के लिए एचबीटीयू और यूपीएमआरसी को भी पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन

तीनों विभागों की जांच में जो निष्कर्ष सामने आएगा, उसके आधार पर यह तय होगा कि हार्मोनी डीलक्स अपार्टमेंट में लोग रह सकेंगे या नहीं। मानसून की पहली बारिश के दौरान शुक्रवार को हार्मोनी डीलक्स अपार्टमेंट के बेसमेंट की फर्श अचानक धंस गई थी। इसके चलते उसकी दीवार गिर गई थी। साथ ही अपार्टमेंट एक ओर झुक गया है।

विज्ञापन

अपार्टमेंट के गेट पर बिल्डर के खिलाफ नोटिस चस्पा
अनहोनी की आशंका में अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपने फ्लैट से बाहर निकल गए थे। फ्लैट में रहने वालों ने बिल्डर पर बेसमेंट में अवैध तरीके से खोदाई कराने और मेट्रो के काम की वजह से हादसा होने का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंची केडीए और मेट्रो की टीम ने पड़ताल की। केडीए की टीम ने अपार्टमेंट के गेट पर बिल्डर के खिलाफ नोटिस चस्पा किया और फीता लगाकर उसे सील कर दिया।

चोरी-छिपे रात में निर्माण कार्य किया गया
केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया कि बिल्डर अशोक मेहरा और भरत भाटिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि परिसर में अवैध तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसके पहले भी निर्माण कार्य रोकने के लिए 24 सितंबर 2025 को नोटिस दिया गया था। हालांकि चोरी-छिपे रात में निर्माण कार्य किया गया। अपार्टमेंट को सील कर काकादेव पुलिस की निगरानी में सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन

एचबीटीयू की टीम कल कर सकती है जांच
हार्माेनी डीलक्स अपार्टमेंट के बेसमेंट और उसकी मजबूती की तकनीकी जांच के लिए केडीए ने एचबीटीयू को पत्र लिखा है। रविवार को छुट्टी है, ऐसे में यह माना जा रहा है कि सोमवार को एचबीटीयू की टीम जांच के लिए मौके पर जा सकती है।

13 फ्लैट में कोई नहीं आ-जा सकेगा
जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आएगी, अपार्टमेंट के 13 फ्लैट में कोई नहीं आ-जा सकेगा। इसके चलते फ्लैट में रहने वाले लोग अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों के यहां रुके हैं। दूसरी ओर जिस जगह अपार्टमेंट है वहां दृष्टिहीन बच्चों की कक्षा संचालित होती है। अपार्टमेंट को खाली कराए जाने की वजह से दो दिन से बच्चों की पढ़ाई भी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed