फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: KDA bulldozers in Gwaltoli, demolishes three houses

Kanpur: केडीए ने ग्वालटोली में चलाया बुलडोजर, ध्वस्त किए तीन मकान

Wed, 12 Nov 2025 09:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Nov 2025 09:55 PM IST
सार

केडीए ने ग्वालटोली में बुलडोजर चलाकर तीन मकान ध्वस्त किए। वर्षों से विकास प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा कर सपरिवार रह रहे थे।

विज्ञापन
Kanpur: KDA bulldozers in Gwaltoli, demolishes three houses
केडीए ने चलाया बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केडीए ने बुधवार को ग्वालटोली में बुलडोजर चलाकर तीन मकान ध्वस्त किए। तीनों विकास प्राधिकरण की जमीन पर बने थे। इसी मोहल्ले में अवैध रूप से बने चार और मकानों को गिराकर जमीन खाली कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

केडीए के विशेष कार्याधिकारी व भूमि बैंक जोन - 1 के प्रभारी बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि ग्वालटोली थाने से करीब 200 मीटर दूर अहिराना में भवन संख्या 12/ 298 और 12/ 298 केडीए की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बने हैं।
विज्ञापन


इस जमीन पर अरविंद यादव, रामकुमार यादव, श्रवण मकान बनाकर सपरिवार रह रहे थे। ध्वस्तीकरण आदेश जारी होने के बावजूद मकान खाली नहीं किए गए थे। दोपहर में ग्वालटोली पुलिस के सहयोग से इन मकानों को खाली कराकर बुलडोजर चलाया गया। वहां सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने चार अन्य मकान भी ध्वस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: KDA bulldozers in Gwaltoli, demolishes three houses
केडीए ने चलाया बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
ओएसडी ने लोगों से अपील की है कि सरकारी जमीन पर कब्जा न करें, वरना कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जोन-1 के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन सीबी पांडेय, अवर अभियंता संतोष कुमार, हिमांशु बर्नवाल, प्रदीप कुमार, सोहन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed