फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Kavach 4.0 launched on Tundla-Panki rail section trains to run at speeds of 130 kmph

उपलब्धि: टूंडला–पनकी रेलखंड पर शुरू हुआ ‘कवच 4.0’, 130 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, अब और सुरक्षित होगा सफर

Sat, 04 Jul 2026 07:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 04 Jul 2026 07:51 AM IST
सार

Kanpur News: उत्तर मध्य रेलवे के टूंडला-पनकी खंड पर कवच 4.0 प्रणाली लागू हो गई है, जिससे अब 130 किमी/घंटा की गति से सुरक्षित ट्रेन संचालन संभव होगा। इस नई तकनीक से कुल 652 किलोमीटर रूट 'कवच' की सुरक्षा में आ गया है।

विज्ञापन
Kanpur Kavach 4.0 launched on Tundla-Panki rail section trains to run at speeds of 130 kmph
टूंडला–पनकी धाम रेलखंड पर कवच 4.0 का सफल संचालन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे ने रेल सुरक्षा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टूंडला–पनकी धाम रेलखंड (207 किलोमीटर रूट) पर कवच 4.0 का सफल संचालन शुरू किया गया है। अब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनों का सुरक्षित संचालन संभव हो सकेगा। इस उपलब्धि के साथ उत्तर मध्य रेलवे में कवच 4.0 से लैस रेलमार्ग की कुल लंबाई 652 किलोमीटर हो गई है।

विज्ञापन

परीक्षण के दौरान अप दिशा में 12033 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस और डाउन दिशा में 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का सफल संचालन किया गया। दोनों ट्रेनों में कर्नेक्स की ओर से विकसित कवच प्रणाली स्थापित थी। हिताची की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के साथ प्रोटोकॉल कन्वर्टर के माध्यम से कवच का एकीकरण हुआ। इसे रेलवे सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

4600 से अधिक रेफड टैग लगाए
परियोजना के अंतर्गत 207 किलोमीटर रूट में स्थिर कवच प्रणाली स्थापित की गई है। इसमें 22 एस-टीसीएएस और 17 एलसी-टीसीएएस स्टेशन शामिल हैं। दस डब्ल्युएपी-7 लोकोमोटिव में भी कवच उपकरण लगाए गए हैं। सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए चार हजार छह सौ से अधिक रेफड टैग लगाए गए। अधिकारियों के अनुसार, यह तकनीक सिग्नल उल्लंघन, ट्रेन टक्कर और मानवीय त्रुटियों को रोकने में अत्यंत प्रभावी साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed