{"_id":"66d4b4646a25726f430937de","slug":"kanpur-kamlesh-and-his-associates-are-preparing-to-become-gangsters-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कमलेश व उसके साथियों पर गैंगस्टर की तैयारी, इनके खिलाफ वसूली व रंगदारी मांगने के छह मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कमलेश व उसके साथियों पर गैंगस्टर की तैयारी, इनके खिलाफ वसूली व रंगदारी मांगने के छह मामले हैं दर्ज
Mon, 02 Sep 2024 12:07 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलेश फाइटर व उसके साथियों पर हाल में ही शहर के अलग-अलग थानों में वसूली और रंगदारी मांगने के छह मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही इनके खिलाफ पुलिस अफसरों के पास शिकायतें भी पहुंच रही है। कई मामलों की जांच भी चल रही है। ऐसे में संभव है कि कमलेश व उसके साथियों पर दर्ज हो रहे केसों की फेहरिस्त लंबी हो जाए। ऐसे में पुलिस अब कमलेश और उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि उच्चाधिकारियों की बैठक में इसको लेकर निर्देश भी दिए जा चुके हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक कमलेश और उसके 15 से ज्यादा साथियों को चिन्हित किया जा चुका है, जिनपर वसूली और रंगदारी मांगने के मामलों में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल होने के आरोप हैं। इन सभी को सूचीबद्ध कर संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन