फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur-Kabarai highway gets green signal, tender on 10th

Kanpur News: कानपुर-कबरई राजमार्ग को हरी झंडी, टेंडर 10 को

Sat, 07 Feb 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Kanpur-Kabarai highway gets green signal, tender on 10th
कानपुर। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की प्रोजेक्ट स्क्रीनिंग कमेटी ने कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए 10 फरवरी टेंडर डाले जाएंगे। इसके बाद तकनीकी बोलियां खोली जाएंगी और सबसे कम दर पर काम करने वाली कंपनी को कार्यादेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने बताया कि चार-लेन के इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए कानपुर नगर, हमीरपुर और महोबा जिलों में 1100 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। राजमार्ग के लिए 60 मीटर चौड़ाई में जमीन अर्जित की जाएगी। 80 फीसदी जमीन का कब्जा मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 5500 करोड़ रुपये है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed