फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Joy Turns to Tragedy Before Daughter Kanyadaan Father Returning Home Crushed by Truck

Kanpur: बेटी के कन्यादान से पहले उजड़ गई खुशियां, घर लौट रहे पिता को ट्रक ने कुचला, शादी वाले घर में कोहराम

Thu, 16 Apr 2026 02:07 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 16 Apr 2026 02:07 PM IST
सार

Kanpur News: हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर चौराहे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Kanpur Joy Turns to Tragedy Before Daughter Kanyadaan Father Returning Home Crushed by Truck
पोस्टमार्टम हाउस में रोते परिजन व मृतक राजू - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुतरखाना क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले राजू सिंह (47) देर रात साइकिल से अपने घर शुक्लागंज लौट रहे थे। जैसे ही वह घंटाघर चौराहे पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं ट्रक को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन




विज्ञापन

24 नवंबर को आनी थी बारात

राजू सिंह के घर में इन दिनों उत्सव का माहौल था। बेटी रीतिका के हाथ पीले करने की तैयारियां जोरों पर थीं। पिता दिन-रात मेहनत कर शादी के खर्च जुटा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस हाथ से कन्यादान करना था, वह हाथ हमेशा के लिए शांत हो गया। अब शादी वाले घर में केवल सिसकियां गूंज रही हैं।

परिजनों का गंभीर आरोप: साठगांठ का खेल?

हादसे के बाद जहां एक तरफ परिवार सदमे में है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। मृतक की पत्नी कुंती और बेटे हिमांशु का सीधा आरोप है कि पुलिस ने रात में ट्रक ड्राइवर को पकड़ा था, लेकिन बाद में साठगांठ कर उसे छोड़ दिया। परिजनों ने अब उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed