फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur joy of going home for Chhath no space even in train gallery trains going to Bihar are getting packed

Kanpur: छठ पर घर जाने की खुशी, ट्रैनों की गैलरी में भी जगह नहीं, बिहार जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरी जा रहीं

Sun, 26 Oct 2025 10:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Oct 2025 10:50 AM IST
सार

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर छठ पर्व के कारण दिल्ली और मुंबई से पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का सैलाब उमड़ा। सीमांचल और जोगबनी जैसी ट्रेनों में भीड़ इतनी थी कि दरवाजे नहीं खुले और लोग खिड़कियों व एसी कोच में घुसने लगे, जिससे आरपीएफ और जीआरपी को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
Kanpur joy of going home for Chhath no space even in train gallery trains going to Bihar are getting packed
सेंट्रल स्टेशन पर बिहार जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में छठ पर्व के कारण दिल्ली और मुंबई से बिहार तथा पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। लोग कोच के अंदर चादर बांधकर सफर कर रहे हैं। गेट से लेकर गैलरी और शौचालय तक पैर रखने की भी जगह मिल रही है। वहीं आरपीएफ, जीआरपी को भीड़ नियंत्रित करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।

विज्ञापन

नहाए-खाए के साथ शनिवार से छठ पर्व की शुरुआत हो रही है।
इससे दूसरे राज्यों में नौकरी करने वाले लोग बिहार तथा पूर्वांचल लौट रहे हैं। वहीं दीपोत्सव के बाद छुट्टी मनाकर भी लोग नौकरी पर वापसी कर रहे हैं। इससे ट्रेनों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार को सीमांचल और जोगबनी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह व सात पर पहुंचीं, तो अंदर बैठे यात्रियों की भीड़ के चलते जनरल और स्लीपर कोच के दरवाजे ही नहीं खुले। घर जाने के लिए परेशान लोग काफी देर तक दरवाजे पीटते रहे। यही हाल चौरीचौरा और दूसरी स्पेशल ट्रेनों का भी रहा।

विज्ञापन

Kanpur joy of going home for Chhath no space even in train gallery trains going to Bihar are getting packed
सेंट्रल स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस रिजर्वेशन कोच में यात्रियों की भीड़ - फोटो : amar ujala

सेंट्रल पर रही भी रही श्रद्धालुओं की भीड़
भीड़ के चलते कोई गेट पर लटककर सफर कर था तो कोई खिड़की और सीट के बीच में चादर बांधकर लेटा था। शौचालय में भी लोगों ने कब्जा कर रखा था। जनरल और स्लीपर कोच बंद होने पर लोग एसी कोच में घुसने लगे। इस पर आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने सुरक्षाबलों के साथ उन्हें जबरन उतारा। उधर, शनिवार को मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम में लगने वाले दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी सेंट्रल पर रही।

विज्ञापन

Kanpur joy of going home for Chhath no space even in train gallery trains going to Bihar are getting packed
ट्रेन की गैलरी में बैठे लोग - फोटो : amar ujala

गेट पर खड़े थे यात्री, कोच में चढ़ते समय प्लेटफार्म पर गिरी महिला
चौरीचौरा एक्सप्रेस में भीड़ के कारण शुक्रवार को एक महिला कोच में चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म पर गिर गई। ट्रेन शाम 4:50 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। इस बीच एक महिला कोच में चढ़ने का प्रयास करने लगी। गेट पर भीड़ अधिक होने से उसे धक्का लगा और वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई तभी दूसरे यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। आरपीएफ जवानों ने उसे किसी तरह दूसरे कोच में अंदर चढ़ाया।

विज्ञापन

Kanpur joy of going home for Chhath no space even in train gallery trains going to Bihar are getting packed
सेंट्रल स्टेशन की ट्रेनों में भीड़ - फोटो : amar ujala

छठ पूजा के कारण दिल्ली और मुंबई से आने वाली व बिहार तथा पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ है। सेंट्रल स्टेशन से नियमित दिनों की तरह ही यात्री आ जा रहे हैं। ट्रेनों में भीड़ होने से कुछ असुविधा हो रही है।  -आशुतोष सिंह, डिप्टी सीटीएम, कानपुर सेंट्रल स्टेशन

Kanpur joy of going home for Chhath no space even in train gallery trains going to Bihar are getting packed
सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ - फोटो : amar ujala

बसों में भी लौटने वालों की भीड़
दीपावली के बाद अब लोग अपने काम पर लौटने लगे हैं। इस वजह से दिल्ली, मुंबई जैसे रूटों पर जाने वाली परिवहन निगम की बसों में भीड़ बढ़ने लगी है। आसपास के झांसी, प्रयागराज, रायबरेली, हमीरपुर, लखनऊ जैसे रूटों की बसों में भी काफी संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। झकरकटी बस अड्डा के एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कि शनिवार से यात्रियों की भीड़ और बढ़ने का अनुमान है। जिन रूटों पर जरूरत होगी वहां रिजर्व में खड़ी बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed