फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur-Jhansi highway was jammed for three hours, drivers passed slowly for five km

कानपुर-झांसी हाईवे पर तीन घंटे लगा जाम, पांच किमी तक धीमी गति से गुजरे वाहन चालक

Thu, 16 Dec 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur-Jhansi highway was jammed for three hours, drivers passed slowly for five km
पुखरायां में कानपुर-झांसी हाईवे पर जाम में फंसे वाहन सवार। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। कानपुर-झांसी मार्ग की एक लेन में चल रहे निर्माण कार्य के चलते तीन घंटे तक हाईवे की दूसरी लेन में जाम लग गया। रात का समय होने के कारण लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने को परेशान रहे। जाम में एंबुलेंस व रोडवेज बस भी फंसी नजर आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर धीमे-धीमे वाहनों को निकलवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी हाईवे पर इन दिनों मरम्मतीकरण का कार्य चल रहा है। एनएचएआई की ओर से कराए जा रहे कार्य के चलते वाहनों का आवागमन एक ही लेन से कर दिया जाता है। दिन और रात में कार्य होने के चलते कई बार जाम की स्थिति हो जाती है। बुधवार को भी कुछ ऐसी ही हुआ। डीघ से हांसेमऊ तक कानपुर झांसी हाईवे में बुधवार को मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

इसके चलते झांसी जाने वाली लेन बंद कर दी गई है। इससे डीघ गांव के सामने क्रास से कानपुर आने वाली लेन से दोनों ओर के वाहन निकलने लगे। धीरे-धीरे वाहनों की संख्या बढ़ने से यहां जाम लग गया। स्थिति यह हुई की करीब पांच किलोमीटर दूरी तक वाहन रेंगते नजर आए। रात होने के कारण लोग जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचने को परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जाम में एंबुलेंस और रोडवेज बसें भी फंस गई। हालांकि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं थी, वहीं बसों से उतर कर सवारी भटकती रहीं। जानकारी पर पहुंची भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहनाें का धीमे-धीमे आवागमन शुरू कराया। कुछ समय बाद जाम खुला तो तीन घंटे से फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर निर्माण कार्य चलने के कारण एक लेन से वाहनों को आवागमन हो रहा है। कई वाहनों के फंसने से जाम लग गया था। पुलिस कर्मियों के सहयोग से आड़े तिरछे फंसे वाहनों को निकलवाकर यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed