फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Jewellery worth Rs 10 lakh stolen after breaking the lock of a jewellery shop

Kanpur: सराफा दुकान का ताला तोड़ 10 लाख के जेवर चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दो चोर कैद

Wed, 07 May 2025 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 May 2025 09:01 PM IST
सार

Kanpur News: सराफा दुकान में 10 लाख के जेवर चोरी होने की घटना सामने आई है। घटना अहिरवां क्षेत्र में हुई। घटना पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Kanpur: Jewellery worth Rs 10 lakh stolen after breaking the lock of a jewellery shop
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहिरवां क्षेत्र के राजा मार्केट में मंगलवार की रात चोेरों ने सराफा दुकान के शटर का ताला तोड़ करीब 10 लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह घटना का पता चलने पर व्यापारियों ने पुलिस के गश्त न करने का आरोप लगा नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अहिरवां के सदानंदनगर निवासी संतोष स्वर्णकार की राजा मार्केट में सराफ की दुकान है।
विज्ञापन


यह मार्केट उनके घर से महज 200 मीटर दूर है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने चैनल और शटर का ताला तोड़ सोेने और चांदी के आभूषण पार कर दिए। बुधवार की सुबह पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। आस पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो चोर नजर आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। चकेरी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने चोरों की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

Kanpur: Jewellery worth Rs 10 lakh stolen after breaking the lock of a jewellery shop
सराफा दुकान में चोरी का मामला - फोटो : अमर उजाला
रात 12.22 बजे दो चोर दुकान में घुसे
रात करीब 12.22 बजे दो चोर दुकान के बगल में बनी गैलरी में जाते हुए दिखाई दिए। चोरों ने पहले चैनल फिर शटर का ताला तोड़ा। करीब 20 मिनट तक गहने बटोरे और उसे एक थैले में रखकर दुकान के बाहर निकल गए।

व्यापारियों ने खुलासे की मांग की
आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंच गए। जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि रात के समय पुलिस की गश्त नहीं होती है। पिछले 15 दिनों से चौकीदार भी इलाके में नहीं आ रहा है। जिससे घटनाएं हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed