Kanpur: सर्राफ लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा, कर्मचारी ने ही रची थी साजिश, मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार
Kanpur News: कर्नलगंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लाल इमली के पास सुनार से लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कर्नलगंज पुलिस ने बीती रात लाल इमली चौराहे के पास हुई बड़ी लूट का चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके तीसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सनसनीखेज वारदात में ज्वेलर्स के ही एक कर्मचारी की साजिश सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, रामू केसरवानी बेकनगंज स्थित अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लाल इमली चौराहे के पास पहुंचे। तभी तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया और नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लूट को अंजाम देने वाले बदमाश घड़ी चौराहे के पास खड़े हैं।
दो बदमाशों के पैर में गोली लगी
इंस्पेक्टर कर्नलगंज और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तीसरे बदमाश को दौड़कर पकड़ लिया। इनमें सारिक हुसैन (घायल), कामरान (घायल) और शाहिद अफरीदी शामिल हैं।
घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया
उनके पास से एक लाख से अधिक की लूटी गई नकदी, अवैध तमंचे, कारतूस, और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में लालइमली मिल के पास हुई लूट की वारदात कबूली है। इसमें ज्वेलर्स के कर्मचारी की साजिश भी उजागर हुई है। घायल बदमाशों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।