फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Jeeto initiative for environmental conservation nature lovers gather in Anandpuri

Kanpur: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जीतो की पहल, आनंदपुरी में जुटे प्रकृति प्रेमी, कहा- ये समाज की जिम्मेदारी

Sun, 19 Jul 2026 02:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 19 Jul 2026 02:01 PM IST
सार

Kanpur News: जीतो कानपुर द्वारा रविवार को आनंदपुरी पार्क में एक वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का नेतृत्व जीतो लेडीज विंग की टीम ने किया, जिसका मुख्य उद्देश्य शहर को हरा-भरा और स्वस्थ बनाना है।

विज्ञापन
Kanpur Jeeto initiative for environmental conservation nature lovers gather in Anandpuri
जीतो कानपुर का छेड़ा वृक्षारोपण अभियान - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर को पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध और हरित बनाने की दिशा में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) कानपुर ने एक सराहनीय कदम उठाया है। संस्था द्वारा रविवार को सुबह आठ बजे आनंदपुरी पार्क में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

इस अभियान की बागडोर जीतो लेडीज विंग की लीडरशिप ने संभाली। कार्यक्रम में अनु जैन चेयरपर्सन, प्रीति बेताला संयोजक और जयश्री जैन सह-संयोजक की सक्रिय भूमिका रही। यह पूरा आयोजन मनीष कटारिया चेयरमैन, जीतो कानपुर और अमित जैन चीफ सेक्रेटरी, जीतो कानपुर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos





प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील
जीतो लेडीज विंग की चीफ सेक्रेटरी निधि जैन ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, पर्यावरण प्रेमियों और जीतो परिवार के सदस्यों से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शहर को एक बेहतर और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में अपना योगदान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed