{"_id":"61753b4a4109eb19a074b369","slug":"kanpur-jeep-of-anwarganj-police-station-crushed-many-people-chaos-ensued","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नशे में धुत सिपाही ने दौड़ा दी जीप, दुकानदारों को उड़ाया, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नशे में धुत सिपाही ने दौड़ा दी जीप, दुकानदारों को उड़ाया, बाल-बाल बचे
Sun, 24 Oct 2021 06:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Oct 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस जीप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में अनवरगंज थाने की जीप बेलगाम होकर बीच सड़क दौड़ी। जीप ने ठेले वाले को उड़ाने के साथ ही फुटपाथ पर लगी कई दुकानों को रौंद दिया। दुकानदारों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। थाने की जीप चला रहे नशे में धुत सिपाही की हरकत से कई दुकानदार बाल-बाल बच गए और हजारों का नुकसान हो गया।
अनवरगंज थाना प्रभारी गंगाधर सिंह ने बताया कि थाने की जीप चलाने वाले सिपाही गिरीश चंद्र यादव से हादसा हुआ है। नशे में धुत होने की आशंका पर उनका मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मेडिकल में शराब और जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं ठेले वाले के साथ ही जिन दुकानदारों का नुकसान हुआ है सभी की भरपाई भी की जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने नशे में धुत सिपाही पर जांच के बाद कार्रवाई के लिए डीसीपी ईस्ट को आदेश दिया है। इस घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। आक्रोशित व्यापारियों ने सिपाही से नुकसान की भरपाई के साथ ही कार्रवाई की मांग की है।