फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Jatav biradari got place in the released list of MLC candidates of BJP

Kanpur: बसपा के कोर वोट बैंक जाटव बिरादरी पर भाजपा की नजर, एमएलसी प्रत्याशियों की जारी सूची में भी इन्हें मिली तरजीह

Wed, 08 Jun 2022 09:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Jun 2022 09:47 PM IST
सार

पार्टी की जीत की सबसे बड़ी वजह गैर जाटव मतदाताओं का भाजपा के पक्ष में मतदान करना बताया जा रहा है। अब जाटव बिरादरी को भी खींचने की तैयारी है। कन्नौज से बनवारी लाल दोहरे को पार्टी ने एमएलसी प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Kanpur: Jatav biradari got place in the released list of MLC candidates of BJP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने बसपा के कोर वोट बैंक जाटव बिरादरी पर फोकस करना शुरू कर दिया है। बुधवार को पार्टी की तरफ से जारी एमएलसी प्रत्याशियों की पहली सूची में भी जाटव बिरादरी को महत्व दिया गया है।

विज्ञापन


पार्टी की जीत की सबसे बड़ी वजह गैर जाटव मतदाताओं का भाजपा के पक्ष में मतदान करना बताया जा रहा है। अब जाटव बिरादरी को भी खींचने की तैयारी है। कन्नौज से बनवारी लाल दोहरे को पार्टी ने एमएलसी प्रत्याशी बनाया है। ये वही बनवारी लाल हैं, जो अभी तक कन्नौज विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर प्रत्याशी बनते आ रहे थे। इस बार के विधानसभा चुनाव में उनकी जगह पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को प्रत्याशी बनाया गया। वह भी जाटव बिरादरी से आते हैं।

विज्ञापन

एक ही विधानसभा क्षेत्र में जाटव बिरादरी के दो-दो लोगों को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाना भी जाटवों को अपने पक्ष में करने का बड़ा संदेश है। इस बार के विधानसभा चुनाव की बात करें तो पूरे प्रदेश में जाटव बिरादरी के 19 विधायक भाजपा के टिकट से जीतकर आए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रदेश में जाटव बिरादरी के कुल 29 विधायक चुने गए हैं। इनमें बसपा से कोई नहीं है, 10 सपा के टिकट से जीते हैं।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में हो जाएंगे पांच जाटव विधायक
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों में नौ सुरक्षित सीटें हैं। चार पर जाटव बिरादरी से विधायक बने हैं। कन्नौज से एमएलसी प्रत्याशी बनवारी लाल को भी जोड़ लिया जाए तो इस क्षेत्र में कुल पांच विधायक जाटव समाज से हो जाएंगे।

वोटर संख्या कम होने के बावजूद जाटव बिरादरी राजनीति में गैर जाटवों पर हावी है। कन्नौज के दो विधायकों के अलावा कानपुर नगर के घाटमपुर सीट से भाजपा समर्थित अपनादल के टिकट से सरोज कुरील, रसूलाबाद से पूनम संखवार, फ र्रुखाबाद के कायमगंज से सुरभि गंगवार का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed