{"_id":"68642610695c6ab627021fe0","slug":"kanpur-jalkal-contractor-surrounded-and-beaten-by-scorpio-riders-accused-of-looting-6-50-lakhs-2025-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जलकल ठेकेदार को स्काॅर्पियो सवारों ने घेरकर पीटा, 6.50 लाख लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जलकल ठेकेदार को स्काॅर्पियो सवारों ने घेरकर पीटा, 6.50 लाख लूटने का आरोप
Tue, 01 Jul 2025 11:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:46 PM IST
सार
Kanpur News: जलकल ठेकेदार से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सचेंडी में अंडरपास पुल के नीचे की है।
विज्ञापन
जलकल ठेकेदार से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सचेंडी थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम अंडरपास पुल के नीचे स्काॅर्पियो सवारों ने जलकल ठेकेदार को घेरकर पीटा। बंदूक की दम पर 6.50 लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लखनऊ के गोमतीनगर निवासी ठेकेदार महेश सिंह जलकल विभाग में ठेकेदारी करते हैं। मंगलवार को शिवली से लौटते समय दो स्काॅर्पियो सवारों ने पीछा कर पनकी पड़ाव के पास रोकने की कोशिश की। सफल न होने पर सचेंडी अंडरपास के पास गाड़ी रुकवाकर मारपीट की। इस दौरान आरोपी विजय सिंह ने रायफल तानकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उनके गले में पड़े सोने की चेन व साढ़े छह लाख रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर निवासी ठेकेदार महेश सिंह जलकल विभाग में ठेकेदारी करते हैं। मंगलवार को शिवली से लौटते समय दो स्काॅर्पियो सवारों ने पीछा कर पनकी पड़ाव के पास रोकने की कोशिश की। सफल न होने पर सचेंडी अंडरपास के पास गाड़ी रुकवाकर मारपीट की। इस दौरान आरोपी विजय सिंह ने रायफल तानकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उनके गले में पड़े सोने की चेन व साढ़े छह लाख रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन
जलकल ठेकेदार से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवम व रोहित सिंह को पकड़ लिया। पुलिस ने महेश की तहरीर पर विजय सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।