फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: ITI student commits suicide after getting a message of breakup

Kanpur: ब्रेकअप का मैसेज आया तो आईटीआई छात्र ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 30 Mar 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Mar 2025 11:58 PM IST
सार

Kanpur News: आईटीआई छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना फजलगंज थानाक्षेत्र के दर्शनपुरवा इलाके की है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: ITI student commits suicide after getting a message of breakup
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आज से मेरा तुम्हारा कोई संबंध नहीं है, न ही आज के बाद तुमसे कोई लेना-देना है। ये मैसेज दर्शनपुरवा निवासी युवती ने इलाके के ही आईटीआई छात्र को व्हाॅट्सएप पर भेजा। मैसेज देखते ही युवक ने दुखी होकर फंदे से लटककर जान दे दी। मां ने बेटे का शव फंदे पर लटकते देखा तो चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


दर्शनपुरवा निवासी हिमांशु पांडेय (19) फिटर ब्रांच का आईटीआई फाइनल ईयर का छात्र था। वह इवेंट आर्गेनाइजर का काम भी करता था। कथावाचकों के लिए वीडियो एडिटिंग करने वाले बड़े भाई अनमोल पांडेय ने बताया कि शनिवार देर शाम घटना के वक्त भाई कमरे में था जबकि वह और मां काम से बाहर थे। इस दौरान हिमांशु की लड़की से चैट हो रही थी। इसके बाद युवती ने उसको कई मैसेज भेजे।
विज्ञापन


इसी में संबंध खत्म करने वाले मैसेज के बाद उसने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जब मां पुष्पा कमरे में गईं तो देखा कि उसे फंदे से लटका देख तो चीख निकल गई। इसके बाद उसे फंदे से उतारा। आरोप लगाया कि इलाके की एक युवती का प्रेम संबंध भाई से था। उसी का मैसेज आया था। इसके बाद ही भाई ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का फोन कब्जे में लेकर आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed