फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Is it garbage truck or is truck itself garbage MLA Amitabh Bajpai fumes over dilapidated sanitation

Kanpur: कूड़ा गाड़ी है या गाड़ी ही कूड़ा? बदहाल सफाई व्यवस्था पर बिफरे विधायक अमिताभ बाजपेई, खुद संभाली कमान

Sat, 02 May 2026 12:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 02 May 2026 12:17 PM IST
सार

Kanpur News: आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने सफाई व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ खुद कूड़ा गाड़ी चलाकर विरोध जताया। खस्ताहाल गाड़ियों पर तंज कसते हुए विधायक ने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया।

विज्ञापन
Kanpur Is it garbage truck or is truck itself garbage MLA Amitabh Bajpai fumes over dilapidated sanitation
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में फैली गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार को विधायक खुद कूड़ा गाड़ी लेकर सड़कों पर निकल पड़े और नगर निगम के दावों की जमीनी हकीकत उजागर की।

विज्ञापन

विधायक ने पटकापुर, तलाक महल, दलेलपुरवा और हरबंस मोहाल जैसे इलाकों का सघन निरीक्षण किया। कूड़ा गाड़ियों की खस्ताहाल स्थिति देख विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि ये कूड़ा गाड़ी है या गाड़ी ही कूड़ा है? सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने और गाड़ियों की खराब हालत देख विधायक ने खुद गाड़ी की कमान संभाली।

विज्ञापन





सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाएं
अमिताभ बाजपेई ने नगर निगम के अधिकारियों पर सीधा हमला बोलते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। विधायक ने मांग की है कि आर्यनगर के प्रमुख मोहल्लों में सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और संसाधनों को सुधारा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed