फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur is being recognized for its talent: Vaibhav

प्रतिभा से पहचाना जा रहा कानपुर : वैभव

Fri, 27 Mar 2026 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur is being recognized for its talent: Vaibhav
वैभव गुप्ता। - फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर अब अपनी प्रतिभा से पहचाना जा रहा है और शहर के युवा बड़े प्रोजेक्ट में मौके पा रहे हैं। ये बात नवीन मार्केट स्थित प्रेस क्लब में इंडियन आइडल विजेता और फिल्म धुरंधर 2 का सुपरहिट गाना मन अटकेया गाने वाले सिंगर वैभव गुप्ता ने कही। उन्होंने बताया कि अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर के साथ काम करना उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा।
विज्ञापन


वैभव ने कहा कि आठ सौ करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म धुरंधर और उसके गाने की प्रशंसा हो रही है। निर्देशक ने बताया कि उनकी आवाज का जादू लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग और सक्सेस पार्टी में पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी और वह स्टेज पर रणवीर सिंह के साथ एल्बम लॉन्च में भी शामिल रहे। वैभव ने कहा कि पहले लोग कानपुर को पान-मसाला की वजह से जानते थे, लेकिन अब यहां के टैलेंट की वजह से पहचान हो रही है। वैभव ने कहा कि सफलता पाने के लिए बड़े सपने देखने चाहिए और खुद पर भरोसा कर उन्हें पूरा करना चाहिए। धुरंधर की सफलता के बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट के लिए फोन आए हैं, जिन पर काम चल रहा है, लेकिन इससे पहले उनका खुद का कंपोज किया म्यूजिक लॉन्च होगा। वैभव ने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता को जाता है। उनके पिता विष्णु गुप्ता ने बताया कि फिल्म में गाने के बारे में उन्हें पहले कोई जानकारी नहीं थी और जब गाना रिलीज हुआ, तो यह उनके लिए बड़ा सरप्राइज था। प्रेस क्लब में वैभव के साथ कुणाल तिवारी, सुधीर गुप्ता, यशी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed