{"_id":"641be232a95259cab3042468","slug":"kanpur-irfan-brought-from-maharajganj-jail-to-kanpur-court-for-hearing-in-arson-case-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आगजनी मामले में सुनवाई के लिए महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया इरफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आगजनी मामले में सुनवाई के लिए महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया इरफान
Thu, 23 Mar 2023 10:53 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:53 AM IST
सार
सपा विधायक इरफान सोलंकी को जाजमऊ आगजनी मामले में सुनवाई के लिए गुरुवार को महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया। मामले में इरफान समेत पांच आरोपी हैं।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सुनवाई के लिए सपा विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल से सुबह 10:00 बजे कानपुर लाया गया है। एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में सुनवाई होनी है। मुकदमे में वादिनी नजीर फातिमा की बेटी कनीज जेहरा की गवाही होनी है।
विज्ञापन
मामले में इरफान के अलावा उनके भाई रिजवान, मोहम्मद शरीफ, शौकत अली, इसराइल आटे वाला भी आरोपी हैं। यह चारों आरोपी कानपुर जेल में ही बंद हैं। अभियोजन की ओर से पहले गवाह के रूप में जाजमऊ थाने में एफआईआर लिखने वाले एफआईआर लेखक को गवाह के रूप में कोर्ट में पेश किया गया था। उसकी गवाही के साथ बचाव पक्ष ने उससे जिरह भी पूरी कर ली थी।
विज्ञापन