फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Iran and Israel war 50 families of the city stranded in Abu Dhabi Dubai flights cancelled till 25th

Kanpur: आबूधाबी-दुबई में फंसे शहर के 50 परिवार, 25 तक फ्लाइट रद्द…लोग बोले- जल्द से जल्द सब ठीक हो

Wed, 25 Jun 2025 11:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Jun 2025 11:11 AM IST
सार

Kanpur News: मौलाना जीशान ने बताया कि ईरान के कुम शहर में तो शांति है, लेकिन रात के समय दूर से आने वाली तेज आवाजें मन को विचलित कर देती हैं। यहां दुकानें खुल रही हैं, लोग खरीदारी कर रहे हैं। बिना वजह आवाजाही पर मनाही है।

विज्ञापन
Kanpur Iran and Israel war 50 families of the city stranded in Abu Dhabi Dubai flights cancelled till 25th
तैय्यबा जाफरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

ईरान और इस्राइल युद्ध के चलते मध्य पूर्व के कई देशों समेत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इसके चलते गर्मियों की छुट्टियां मनाने गए शहरवासी वहां फंस गए हैं। आबूधाबी और दुबई में शहर के करीब 50 पर्यटक परिवार फंसे हैं। इन दोनों शहरों से लखनऊ के लिए 24 और 25 जून की सभी फ्लाइट कैंसल हो गई हैं। अब इन लोगों को 26 जून को फ्लाइट लेनी है। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि अब फ्लाइट कैंसल न हो।

विज्ञापन

ट्रैवल एजेंसी संचालक लकी अरोड़ा ने बताया कि हर साल गर्मियों की छुट्टियों में शहर से करीब 150 परिवार आबूधाबी और दुबई घूमने जाते हैं। करीब 50 परिवार गर्मियों की छुट्टियों में आबूधाबी गए थे। कतर में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद 23 जून की रात से मध्य पूर्व के देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था। इसके बाद से लखनऊ से इन दोनों शहरों के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट अब तक दो बार कैंसल हो चुकी है। ऐसे में अब 26 जून को अगर फ्लाइट मिल जाती है, तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं होगी।

विज्ञापन

26 जून को बुक हुई है फ्लाइट
इसके बाद भी अगर फ्लाइट रद्द होती है, तो पर्यटकों के लिए मुश्किल हो जाएगी। घूमने-फिरने के लिए लोगों का एक तय बजट होता है। ऐसे में समय बढ़ने पर ज्यादा खर्च वहन करना भी मुश्किल है। एक दिन का होटल का किराया कम से कम 18 हजार रुपये के करीब पड़ रहा है। उस पर खाने-पीने का खर्च अलग होता है। पांडु नगर निवासी अमरजीत सिंह पम्मे ने बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार जून की शुरुआत में दुबई में घूमने के लिए गए थे और उनकी फ्लाइट 25 जून को थी, जो कैंसल हो गई है। अब 26 जून को फ्लाइट बुक हुई है।

विज्ञापन

मैं दुबई में हूं। मोहर्रम के मौके पर कानपुर आ रही थी, लेकिन फ्लाइट कैंसल हो गई है। उम्मीद है कि जल्द ही फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। हालांकि यहां हालात तो ठीक हैं, लेकिन फ्लाइट बंद होने से स्थिति कुछ साफ नहीं है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द सब ठीक हो जाए।  -तैय्यबा जाफरी, दादा मियां चौराहा

विज्ञापन

दुबई में हूं। 24 जून को लखनऊ के लिए फ्लाइट बुक थी, जो कैंसल हो गई। मैंने फिर एक दिन और रहने की सोची और 26 जून की फ्लाइट बुक की है। यहां पर ईरान और इस्राइल युद्ध का कोई असर नहीं है। सब अच्छा चल रहा है। फ्लाइट कैंसल होने से जरूर कुछ लोग घबराए हुए हैं।  -अशोक नरूला, पांडु नगर

Kanpur Iran and Israel war 50 families of the city stranded in Abu Dhabi Dubai flights cancelled till 25th
मौलाना जीशान - फोटो : amar ujala

मिसाइलों की आवाज करती है विचलित: मौलाना जीशान
ईरान के कुम शहर में तो शांति है, लेकिन रात के समय दूर से आने वाली तेज आवाजें मन को विचलित कर देती हैं। यहां दुकानें खुल रही हैं, लोग खरीदारी कर रहे हैं। बिना वजह आवाजाही पर मनाही है। ये बातें ईरान से शहर के ग्वालटोली निवासी मौलाना जीशान ने फोन पर बताईं। वह इस्लामिक अध्ययन के लिए ईरान गए हैं।

मिसाइलों की तेज आवाजें कानों को थर्रा देती हैं
परिवार के साथ ईरान के कुम शहर में रह रहे जीशान ने बताया कि कुम में भारतीय एक-दूसरे का सहारा बने हैं। यहां हालात ठीक हैं। मोहर्रम पर 24 जून को उनकी फ्लाइट थी, जो कैंसल हो गई है। उन्होंने बताया कि बाकी शहरों से यहां हालात ठीक है, लेकिन मिसाइलों की तेज आवाजें कानों को थर्रा देती हैं। रात में कभी-कभी तेज रोशनी चमकती है। सभी से घरों में रहने की अपील की गई है। जरूरत न होने पर लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। तेहरान में हमले हो रहे हैं, जहां से कुम शहर करीब 156 किलोमीटर दूर है।

हाथ बस दुआओं में उठते हैं, अल्लाह खैर करे
शिया उलेमा बोर्ड के नगर अध्यक्ष नसीम अब्बास हसनी ने बताया कि वह हर साल मोहर्रम में शहर से लोगों को लेकर ईरान, इराक की यात्रा पर जाते रहे हैं। इस बार हालात खराब होने के चलते नहीं गए। उन्होंने बताया कि उनके लखनऊ, इलाहाबाद निवासी कई मित्र ईरान में हैं। उनसे हर रोज शाम को बात होती है तो वे बताते हैं कि रात होते ही तेज आवाजें कानों में गूंजने लगती हैं। आसमान में रोशनी से दिल घबराता, तो हाथ बस दुआओं में उठते हैं कि अल्लाह खैर करे। सभी की हिफाजत हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed